• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ के मामले में पॉली मेडिक्योर कंपनी के जीएम को चार साल की सजा

महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ के मामले में पॉली मेडिक्योर कंपनी के जीएम को चार साल की सजा

महिला इंजीनियर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का बना रहा था दबाव

August 30, 2024
in Agra, Court, Crime, News

आगरा। सर्जिकल आयटम निर्माता कंपनी पॉली मेडिक्योर के जीएम के द्वारा महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ के मामले में शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा आरोपी को चार साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी को कोर्ट से ही जेल भेज दिया गया। 

एत्माद्दौला क्षेत्र की एक युवती एक कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर 15 जून 2018 से कार्यरत थी। उसने अपने विभाग के जनरल मैनेजर संग्राम किशोर मलिक पर आरोप लगाया कि वह उसके प्रति बदनीयत रखता था। कई बार उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास किए। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था। वह यह भी कहता था कि कहीं भी शिकायत कर ले। उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। पीड़िता के अनुसार, संग्राम किशोर मलिक अक्टूबर 2020 से उसे परेशान कर रहा था। तीन नवंबर 2021 को वह गेट पास साइन कराने उसके आफिस में गई तो जीएम ने उससे छेड़छाड़ कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। 31 जनवरी 2022 को उसने फिर वही हरकत की।  इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की थी। पीड़िता इतनी सहमी हुई थी कि एसएसपी ने तत्काल तत्कालीन सीओ छत्ता से जांच कराई। पीड़िता से पूछताछ और जांच के बाद एत्माद्दौला थाने में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जांच में यह भी पाया गया था कि कंपनी की कई कर्मचारियों के साथ भी वह ब्लैकमेलिंग करता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। वह दो से तीन दिन जेल में रहा था। इसके बाद जमानत पर बाहर आ गया था। कंपनी ने भी जांच के बाद उसे कंपनी से बर्खास्त कर दिया था। इधर पीड़िता के द्वारा पॉली मेडिक्योर कंपनी ज्वाइन कर ली गई। आरोपी वहां पर भी जीएम बन गया। उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। दबाव में नहीं आने पर कंपनी के साथ मिलकर उसे निकलवा दिया।

इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां केस की सुनवाई चल रही थी। पीड़िता की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता रवि अरोड़ा, सौरभ सिंह के द्वारा बहस की गई। दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने केस का फैसला सुनाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह ने आरोपी संग्राम किशोर मलिक को 4 वर्ष के कारावास और 11 हजार के अर्थ दंड की सजा सुनाई है। अर्थ दंड अदा न करने की स्थिति में वह तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगेगा।

Previous Post

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव का बजा बिगुल, 12 या 13 सितंबर को हो सकता चुनाव

Next Post

पिछले वित्तीय वर्ष में कोई कार्ययोजना प्रस्तावित नहीं की गई, मण्डलायुक्त हुईं नाराज

Related Posts

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

November 25, 2026

आगरा। आगरा मंडल में औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के साथ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान...

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

November 25, 2026

आगरा। शाहगंज के चर्चित तेजाब हमले में साढ़े चार साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। मामले...

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

Next Post
पिछले वित्तीय वर्ष में कोई कार्ययोजना प्रस्तावित नहीं की गई,  मण्डलायुक्त हुईं नाराज

पिछले वित्तीय वर्ष में कोई कार्ययोजना प्रस्तावित नहीं की गई, मण्डलायुक्त हुईं नाराज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस ने बरामद किए 57 मोबाइल, पीड़ितों के खिले चेहरे

पुलिस ने बरामद किए 57 मोबाइल, पीड़ितों के खिले चेहरे

August 3, 2022
सिकंदरा थाने के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हुई महिला, पुलिस अपर आयुक्त के आदेश पर मुकदमा

सिकंदरा थाने के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हुई महिला, पुलिस अपर आयुक्त के आदेश पर मुकदमा

June 23, 2025
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले 10 मार्च को सपा का सफाया

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले 10 मार्च को सपा का सफाया

February 1, 2022
यमुना मैया की सेहत पर कैमरों से नजर रख रहा नगर निगम

यमुना मैया की सेहत पर कैमरों से नजर रख रहा नगर निगम

June 28, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
  • गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब
  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.