• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पिछले वित्तीय वर्ष में कोई कार्ययोजना प्रस्तावित नहीं की गई,  मण्डलायुक्त हुईं नाराज

पिछले वित्तीय वर्ष में कोई कार्ययोजना प्रस्तावित नहीं की गई, मण्डलायुक्त हुईं नाराज

शुक्रवार को स्थानीय नगर निकायों की मण्डलीय बैठक की गई

August 30, 2024
in administration, Agra, Development

आगरा।  मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी  के द्वारा शुक्रवार को आयुक्त सभागार में स्थानीय नगर निकायों की मण्डलीय बैठक की गई। इसमें  वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना के प्रस्तावों की सूची तथा पुरानी वार्षिक कार्ययोजना की स्थिति की समीक्षा की गई।

सर्वप्रथम आगरा की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजनाओं की समीक्षा में अवगत कराया गया कि नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी, शमशाबाद, बाह से प्रवेश द्वार, मॉडल रोड़, पिंक शौचालय, कान्हा गौशाला, तालाब व सड़क जीर्णोद्धार आदि से संबंधित पांच-पांच, अछनेरा से चार और एत्मादपुर से तीन योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किए जा चुके हैं।  नगर पंचायत में किरावली से पांच, फतेहाबाद से चार, पिनाहट से तीन, खेरागढ़ से दो और जगनेर से एक कार्ययोजना का प्रस्ताव प्रेषित किया जा रहा है। वहीं नगर पंचायत दयालबाग और स्वामीबाग से एक भी प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया। संबंधित अधिकारी द्वारा किसी भी कार्ययोजना की आवश्यकता नहीं बताई गयी। विगत वित्तीय वर्ष भी कोई कार्ययोजना प्रस्तावित नहीं की गयी थी। इस पर मण्डलायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी और संबंधित अधिकारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु पत्र लिखने के निर्देश दिए।

प्रोसेसिंग फैसिलिटि की स्थिति की समीक्षा में पाया गया कि फतेहाबाद को छोड़कर अन्य सभी निकायों में एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर क्रियाशील है। फतेहाबाद में सिविल वर्क पूरा हो चुका है, मशीन आ रही है। 15 सितंबर से सेंटर को क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। वंदन योजना में फतेहपुर सीकरी और फतेहाबाद निकायों द्वारा डीपीआर शासन को प्रेषित की जा चुकी है। वहीं सीएम वैष्विक नगरोदय योजना में सभी निकायों द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है। निर्देश दिए गये कि सभी कार्ययोजनाएं एक सप्ताह के अंदर तैयार होकर उसके प्रस्ताव शासन में प्रेषित हो जाने चाहिए। जलनिकासी योजना में अछनेरा, बाह, जगनेर, फतेहाबाद और पिनाहट द्वारा प्रस्ताव बनाकर प्रेषित किए जा चुके हैं जबकि सीकरी, खेरागढ़ का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मण्डलायुक्त  ने निर्देश दिए कि इस बारिश में जिस भी निकाय क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या हुई है उसे ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव में शामिल किया जाए। कार्य होने के पश्चात् यदि भविष्य में अगर किसी निकाय क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हुई तो फिर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। उपवन योजना में किसी भी निकाय द्वारा एक भी प्रस्ताव तैयार न करने पर प्रत्येक निकाय से एक-एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

नगर निगम आगरा क्षेत्र में वार्षिक कार्ययोजना को लेकर नगरायुक्त  द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क, साइड पटरी और पार्क से संबंधित लगभग 157 करोड़ के 170 कार्ययोजनाएं हैं, जिनमें से 67 करोड़ की योजनाओं की निविदा स्वीकृत हो चुकी है। जलनिकासी हेतु लगभग 60 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गये हैं। उपवन योजना हेतु सिकन्दरा क्षेत्र में लगभग 2 हेक्टे की भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। छावनी बोर्ड की लीगेसी साइट से जल्द से जल्द सालिड वेस्ट का पूर्ण निस्तारण किया जाए।

नगर निगम मथुरा नगरायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन में प्रतिदिन 350 टन कूड़ा शहर से एकत्रित कर लैण्डफिल साइट पर डाला जा रहा है जहां कूड़ा निस्तारण को सीएसआर के सहयोग से साइट तैयार की गयी है।

जनपद फिरोजाबाद से 7 निकायों द्वारा नये कार्ययोजनाओं के प्रस्ताव शासन में प्रेषित किए जा चुके हैं। जिसमें जसराना और फरिहा के प्रस्ताव अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गये। पोर्टल पर अपलोड कर प्रस्ताव शासन में प्रेषित करने के निर्देश दिए। प्रोसेसिंग फैसिलिटि में सिरसागंज, जसराना और फरिहा निकाय में बने एमआरएफ सेंटर को 15 सितंबर तक पूर्ण क्रियाशील बनाये जाने के निर्देश दिए। 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की रैकिंग के अन्तर्गत ओडीएफ की समीक्षा की गयी। आगरा में शमशाबाद, दयालबाग और स्वामीबाग, फिरोजाबाद में टूंडला और मथुरा में गोकुल ही ओडीएफ प्लस प्लस श्रेणी में है। निर्देश दिए गये कि चारों जनपदों में जो भी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत ओडीएफ प्लस प्लस श्रेणी में नहीं हैं, उन सभी को ओडीएफ प्लस प्लस श्रेणी में लाने को 10 सितंबर तक सभी आवश्यक मानकों पर जो कमियां रह गयी हैं, उन्हें दूर करते हुए सभी मानकों को पूरा किया जाए।

Previous Post

महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ के मामले में पॉली मेडिक्योर कंपनी के जीएम को चार साल की सजा

Next Post

अछनेरा थाने की कुकथला चौकी की छत गिरी, अंडर ट्रेनिंग दरोगा और दो फरियादी घायल

Related Posts

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

June 10, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने बुधवार को धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल...

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

Next Post
अछनेरा थाने की कुकथला चौकी की छत गिरी, अंडर ट्रेनिंग दरोगा और दो फरियादी घायल

अछनेरा थाने की कुकथला चौकी की छत गिरी, अंडर ट्रेनिंग दरोगा और दो फरियादी घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

April 14, 2026
रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक कई स्थानों पर लगी आग, दौड़ती रहीं दमकल

रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक कई स्थानों पर लगी आग, दौड़ती रहीं दमकल

November 13, 2023

एटा में भाजपा, सपा, बसपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

January 28, 2022
कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के सीने में हुआ तेज दर्द जमीन पर गिर पड़े, उपचार के दौरान मौत

कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के सीने में हुआ तेज दर्द जमीन पर गिर पड़े, उपचार के दौरान मौत

October 13, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.