• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा के खाते में तीन मंत्री पद, बेबी रानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय और धर्मवीर प्रजापति योगी सरकार में

सरकार के पेंच कसने में जुटे योगी, मंत्रियों को दिया सीधा संदेश- अनुशासित रहिए और काम पर ध्यान दीजिए

March 31, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 ने अपना काम पूरी रफ्तार के साथ शुरू कर दिया है। फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 100 दिन के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की समीक्षा के लिए कहा गया और कार्यों का मास्टर प्लान तैयार करने को कहा गया है। लेकिन साथ ही मुख्यमंत्री योगी खुद सरकार की कार्यप्रणाली के ढीले ‘पेंच’ भी कसने में जुट गए हैं। इसमें पिछली सरकार में सामने आई कई खामियों को भी दुरस्त किया जा रहा है। चाहे वह अफसरों को पीछे कर विभागों की बागडोर सीधे मंत्रियों के हाथ में देनी हो और अफसरों की भूमिका सहायक के रूप में तय करनी हो या फिजूलखर्ची, भ्रष्टाचार और नेताओं की मनमर्जी पर अंकुश लगाना हो। योगी धीरे-धीरे अपनी टीम और सरकार का रोडमैप दुरुस्त कर रहे हैं।

दरअसल यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान योगी सरकार के मंत्रियों, विधायकों और अफसरों में तालमेल की कमी की बातें सामने आई थीं। यही नहीं कई जिलों से खबरें आईं कि चुनाव जीतने के बाद विधायक और मंत्री अपने क्षेत्र में गए ही नहीं। इन्हीं नेताओं के चलते लोगों में रोष देखने को मिला और भाजपा को चुनाव में इसका खामियाजा भी उठाना पड़ा। यही नहीं विभागों में जनता की सुनवाई पर भी बातें सामने आईं। इन्हीं सबको ध्यान में रखकर नई सरकार में कई नए फैसले देखने को मिल रहे हैं। अभी तक के फैसलों पर नजर डालें तो एक बात साफ है, मंत्रियों की मनमर्जी नहीं चलेगी, उन्हें अनुशासन के साथ अपने काम पर ध्यान देना होगा। उनके काम का आंकलन विभाग के प्रदर्शन के साथ ही उसके पब्लिक कनेक्ट, फिजूलखर्च में कटौती और खुद मंत्री के अनुशासित होने से किया जाएगा।
योगी सरकार में सबसे बड़ा फैसला ये है कि मंत्रियों को पुराने स्टाफ रखने की छूट नहीं दी गई है। इस बार मंत्रियों के निची सचिव, सहायक निजी सचिव, समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर सचिवालय प्रशासन ने तैनाती के लिए ऑनलाइन व्यवस्था अपनाई। इसमें पिछले 5 वर्ष इन पदों पर तैनात रहे 208 अधिकारियों को भी दोबारा अवसर नहीं दिया गया। करीब ढाई हजार अधिकारियों के पूल से ऑनलाइन आवंटन किए जाने से कौन-किस मंत्री के स्टॉफ में तैनात होगा, ये जानकारी तक किसी को नहीं थी। ऐसे में कोई जुगाड़ भी नहीं चल सका। दूसरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को 100 दिन का टारगेट दिया है। इस दौरान ये सभी अपने-अपने विभागों की विस्तृत समीक्षा करेंगे और उसके आधार पर योजना तैयार कर मास्टर प्लान बनाएंगे। उन्हें मुख्यमंत्री को बताना होगा कि वह अगले 100 दिन में क्या करेंगे? विभाग में नया क्या होगा? बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री खुद सभी विभागों की लगातार समीक्षा करते थे और लेकिन अब मंत्रियों को अपने अधिकारियों के साथ समीक्षा करनी होगी। यही नहीं इस बार मुख्यमंत्री विभागों की लचर डिजिटाइजेशन पर भी बेहद सख्त हैं। सीधी हिदायत है कि विभागों के लिए डिजिटाइजेशन के काम को प्राथमिकता  रहेगी ताकि जनता पारदर्शी तरीके से विभाग से लाभ ले सके।

Previous Post

आगरा में आज सभी डॉक्टर हड़ताल पर, दौसा की डा. अर्चना शर्मा की ख़ुदकुशी पर भारी आक्रोश

Next Post

पूर्वोत्तर में मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दशकों बाद घटा असम, नगालैंड और मणिपुर का एएफएसपीए एरिया

Related Posts

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

June 7, 2026

आगरा। गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और देशभर में पूर्ण गोवंश वध बंदी लागू करने की मांग को लेकर...

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

June 7, 2026

आगरा। श्रीलंका दौरे पर होने वाले  टेस्ट मैचों के लिए बीसीसीआई ने इंडिया-ए टीम घोषित कर दी है। शहर के...

सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है: केशव प्रसाद मौर्य

सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है: केशव प्रसाद मौर्य

June 7, 2026

आगरा। सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है। जब वह सत्ता में थी उस समय राम भक्तों...

पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

June 6, 2026

आगरा। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत से जुड़े प्रकरण में शनिवार को अदालत में वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर...

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

Next Post
पूर्वोत्तर में मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दशकों बाद घटा असम, नगालैंड और मणिपुर का एएफएसपीए एरिया

पूर्वोत्तर में मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दशकों बाद घटा असम, नगालैंड और मणिपुर का एएफएसपीए एरिया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सेवा-सुरक्षा और संवेदना की बात कहने वाली आगरा पुलिस ने किया इंसानियत का ‘कत्ल, क्या इस जुर्म की कोई सजा नहीं?’

सेवा-सुरक्षा और संवेदना की बात कहने वाली आगरा पुलिस ने किया इंसानियत का ‘कत्ल, क्या इस जुर्म की कोई सजा नहीं?’

May 4, 2026
बृज विहार चौकी के पास दिनदहाड़े हो रहा था खनन नहीं दिख रहा पुलिस को

बृज विहार चौकी के पास दिनदहाड़े हो रहा था खनन नहीं दिख रहा पुलिस को

July 25, 2024

ताजगंज में एक मकान में चल रहा था सेक्स

December 31, 2021
देश भक्ति के रंग में डूबा आगरा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देश भक्ति के रंग में डूबा आगरा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.