• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी को काला कपड़ा दिखाकर विरोध किया

सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी को काला कपड़ा दिखाकर विरोध किया

गुरुवार को 12 नामांकन पत्र जमा हुए, राजकुमार चाहर ने भी जमा किया

April 18, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। लोकसभा चुनावों में आगरा सुरक्षित सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम का कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने काला कपड़ा दिखाकर विरोध किया। विरोध करने वाला व्यक्ति खुद को सुरेश कर्दम का सगा भाई बता रहा था।

सुरेश कर्दम गुरुवार को अपना नामांकन पत्र जमा करने यहां पहुंचे थे। उनके साथ सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार भी थे। नामांकन करने के बाद कलेक्ट्रेट से बाहर निकलते समय एक व्यक्ति अपने हाथ में काला कपड़ा लेकर पहुंचा और उसने सुरेश कर्दम मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वाजिद निसार और अन्य कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश भी की।

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति काला कपड़ा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। सुरेश कर्दम उस व्यक्ति को देखकर हंस रहे हैं। काला कपड़ा लहराते हुए नारे लगाकर वह व्यक्ति पुलिस के आते ही वहां से चला गया। वीडियो में दिख रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं में से एक कार्यकर्ता व्यक्ति से कहता है कि तुम तो पार्टी के आदमी हो। लेकिन व्यक्ति विरोध करता हुआ काला कपड़ा लहराता रहा। व्यक्ति खुद को सुरेश कर्दम का सगा भाई बता रहा था। हालांकि गठबंधन प्रत्याशी ने उस व्यक्ति को पहचानने से भी इंकार कर दिया।
विरोध के बाद सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि इतने फोर्स के बाद भी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर कोई व्यक्ति काला कपड़ा लेकर कैसे पहुंच सकता है। पुलिस ने उसे गेट तक आने की अनुमति कैसे दी, जबकि लोगों को गेट तक भी नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।

गुरुवार को 12 नामांकन पत्र जमा हुए

लोकसभा चुनावों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में गुरुवार को 12 नामांकन पत्र जमा किए गए। समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों ने नामांकन में खूब दमखम दिखाया। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
अपर जिलाधिकारी (नगर) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा (अ.जा.) में तीन नामांकन फार्म तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी में नौ नामांकन फार्म दाखिल किए गए।
फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर और फतेहपुर सीकरी से ही कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने नामांकन पत्र जमा किए। इसके साथ ही आगरा सुरक्षित सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार सुरेश चंद्र कर्दम और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र जमा किए।
शुक्रवार को अंतिम तिथि पूरी होने के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सोमवार 22 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। जिले की दोनों सीटों पर मतदान सात मई को होगा और मतगणना चार जून को होगी।

नामांकन पत्र जमा करते भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर।
Previous Post

आगरा कॉलेज में दो महीने से अनुपस्थित चल रहे दो शिक्षकों को प्राचार्य ने दिया नोटिस

Next Post

घर में घुसकर महिला के गले पर फिल्मी स्टाइल में चलाया चाकू

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
घर में घुसकर महिला के गले पर फिल्मी स्टाइल में चलाया चाकू

घर में घुसकर महिला के गले पर फिल्मी स्टाइल में चलाया चाकू

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बुधवार को रानी पक्षालिका, बेबी रानी, भगवान सिंह, जीएस धर्मेश ने किया नामांकन

January 19, 2022
जेडी पर्यटन रिटायर, दीप्ति वत्स ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के रूप में लिया चार्ज

जेडी पर्यटन रिटायर, दीप्ति वत्स ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के रूप में लिया चार्ज

March 1, 2024
मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट नोएडा ने आगरा में शुरू की कार्डियक सर्जरी के लिए विशेष ओपीडी

मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट नोएडा ने आगरा में शुरू की कार्डियक सर्जरी के लिए विशेष ओपीडी

December 22, 2023
सैया में हाईवे जाम करने वाले 50 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज

सैया में हाईवे जाम करने वाले 50 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज

October 13, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.