• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जेपी होटल के कमरे से 25 लाख रुपए की ज्वेलरी हुई चोरी

जेपी होटल के कमरे से 25 लाख रुपए की ज्वेलरी हुई चोरी

मामले में थाना एकता में मुकदमा दर्ज कराया गया है

November 29, 2025
in Agra, Crime

आगरा। ताजनगरी के नामी फाइव स्टार होटल जेपी पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति के कमरे से 25 लाख रुपये की कीमती ज्वेलरी चोरी हो गई। मामले में थाना एकता में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

थाना एकता क्षेत्र में स्थित फतेहाबाद रोड के लग्ज़री पंचतारा होटल जेपी पैलेस के रूम में ज्वेलरी से भरा बैग गायब होने से हर कोई हैरान है। आगरा के 70, साकेत कॉलोनी निवासी मनीष मगन पुत्र स्व. सोमनाथ मगन अपने परिवार के साथ अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए 20 नवंबर को होटल पहुंचे थे। मगन परिवार को रूम नंबर 2520 आवंटित किया गया था। मनीष मगन के अनुसार होटल के रूम में लगा लॉकर पहले से ही खराब था। रात करीब साढ़े आठ बजे पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए कमरे से बाहर चला गया। देर रात शादी से लौटने के बाद परिवार सो गया और किसी को किसी भी गड़बड़ी का आभास नहीं हुआ। सुबह जब मनीष मगन की पत्नी सामान व्यवस्थित कर रही थीं, तभी उन्होंने देखा कि ज्वेलरी से भरा छोटा बैग गायब है। बैग में सोने के दो कंगन, छह चूड़ियां और एक डायमंड का लॉकेट सेट था। चोरी हुई ज्वेलरी की अनुमानित कीमत 22 से 25 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।ज्वेलरी गायब मिलने पर मनीष मगन ने तुरंत होटल प्रबंधन और स्टाफ को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद होटल में खलबली मच गई। काफी तलाश के बावजूद ज्वेलरी का कोई सुराग नहीं लगा। अंततः पीड़ित ने थाना एकता में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ की गतिविधियों की जांच कर रही है।

Previous Post

आरबीएस एजुकेशनल सोसाइटी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिचपुरी के लोगों का हल्लाबोल

Next Post

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के केस में हुई सुनवाई 16 दिसंबर को आ सकता फैसला

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के केस में हुई सुनवाई 16 दिसंबर को आ सकता फैसला

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के केस में हुई सुनवाई 16 दिसंबर को आ सकता फैसला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

क्राइम कंट्रोल नहीं कर पाने और कार्य में लापरवाही बरतने पर बालूगंज पुलिस चौकी के आठ पुलिसकर्मी निलंबित

क्राइम कंट्रोल नहीं कर पाने और कार्य में लापरवाही बरतने पर बालूगंज पुलिस चौकी के आठ पुलिसकर्मी निलंबित

July 31, 2025
कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अब 10 जनवरी तक डीएम ने की छुट्टी

कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अब 10 जनवरी तक डीएम ने की छुट्टी

January 8, 2026
सड़क हादसों में व्यापारी और एक छात्र की मौत

सड़क हादसों में व्यापारी और एक छात्र की मौत

December 21, 2023
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर मंगलवार से होगी कार्यवाही

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर मंगलवार से होगी कार्यवाही

August 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.