आगरा। संजय प्लेस के एक साइबर कैफे में युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे। पुलिसकर्मियों ने उनका वीडियो वायरल कर दिया था। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
फ्रेंड्स जोन कैफे में 15 दिन पहले पुलिस ने छापा मारा था। कैफे के बेसमेंट में बने केबिन में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। पास में स्थित एक अन्य कैफे में भी कुछ गड़बड़ियां मिली थीं। दोनों को बंद कराया गया था। बुधवार को साइबर कैफे में युवक और युवतियों के आपत्तिजनक हालत का वीडियो वायरल हुआ था। एसएसपी ने हेड कांस्टेबल रंजीत, सौरव और ज्ञानेंद्र को निलंबित कर दिया है।











