• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय तेरे खेल निराले, टेंट की कुर्सियां-मेज मंगाने वाले कॉलेज केंद्र बना डाले!

विश्वविद्यालय तेरे खेल निराले, टेंट की कुर्सियां-मेज मंगाने वाले कॉलेज केंद्र बना डाले!

महाराणा प्रताप कॉलेज का मामला उजागर होने के बाद भी आज सुबह तक नहीं हुई कोई कार्यवाही

September 1, 2022
in Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के नए-नए कारनामे रोजना सामने आते रहते हैं। इस बार भी एक कारनामा सामने आया है। विश्वविद्यालय ने ऐसे कॉलेज को केंद्र बना दिया, जहां कुर्सी  और मेज भी नहीं है।  कॉलेज संचालक द्वारा टेंट की कुर्सी और मेज मंगाकर दावत की तरह परीक्षा कराई जा रही है। मामला उजागर होने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कल दोपहर से लेकर आज सुबह तक कॉलेज के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। 

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी केंद्र बनाने में धांधली हुई है। कॉलेज वालों की सुविधा के हिसाब से केंद्र बनाए गए हैं। कहने को परीक्षा नियंत्रक ने केंद्र बनाए, लेकिन पर्दे के पीछे कोई और रहा। आलम यह रहा कि केंद्र बनाते समय यह भी नहीं देखा गया कि इस कॉलेज में 300 की क्षमता है और वह 1000 छात्रों का केंद्र बना रहे हैं।

महाराणा प्रताप कॉलेज में टेंट की कुर्सियां और मेज मंगा कर पंगत में छात्रों को बैठाकर परीक्षा कराए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मीडियाकर्मियों को कंट्रोल रूम की व्यवस्था देखने के लिए अपनी वाह वाही करने के लिए बुलाया था। इतने में औटा पदाधिकारी डॉ. अनुराग पालीवाल ने कंट्रोल रूम प्रभारी और डीन एकेडमिक से कहा महाराणा प्रताप कॉलेज की स्थिति तो दिखा दीजिए। वहां कैसे परीक्षाएं हो रही हैं। वहां की स्थिति दिखाई गई तो टेंट की कुर्सियों पर बैठकर छात्र दावत की तरह परीक्षा दे रहे थे। छात्र एक दूसरे की कॉपी भी आसानी से देख सकते हैं। इसी तरह कई अन्य और कॉलेज हैं जिनमें ऐसे ही परीक्षा हो रही है। वहां भी टैंट की कुर्सियां मंगाई गई है।  कॉलेज संचालक फीलगुड कराकर केंद्र बनवा लाए और छात्रों से वसूली कर रहे हैं। मामले में परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि महाराणा प्रताप कॉलेज को डिबार किया जाएगा। इसका सेंटर एडेड कॉलेज में डाला जाएगा। इधर औटा के महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा का कहना है कि शासन में शिकायत कर रहे हैं। यहां किस तरीके के केंद्र बनाए गए हैं।

Previous Post

दो पुलिसकर्मी निलंबित और तीन किए एसएसपी ने लाइन हाजिर

Next Post

हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में भाजयुमो ने केरला फिल्म की टिकट बांटी

आगरा में भाजयुमो ने केरला फिल्म की टिकट बांटी

May 7, 2023
सांसद सुमन के आवास पर पहुंचे प्रोफेसर रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव

सांसद सुमन के आवास पर पहुंचे प्रोफेसर रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव

March 27, 2025
सिपाही नहीं बता सका डीसीपी सिटी का नाम, जो बताया उसे सुनकर इंस्पेक्टर हैरान

सिपाही नहीं बता सका डीसीपी सिटी का नाम, जो बताया उसे सुनकर इंस्पेक्टर हैरान

January 29, 2024
ममता बनर्जी को करारा झटका, हाईकोर्ट ने बीरभूम हिंसा की जांच सीबीआई को सौंपी, एसआईटी पर भरोसा नहीं

ममता बनर्जी को करारा झटका, हाईकोर्ट ने बीरभूम हिंसा की जांच सीबीआई को सौंपी, एसआईटी पर भरोसा नहीं

March 25, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.