• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो पुलिसकर्मी निलंबित और तीन किए एसएसपी ने लाइन हाजिर

दो पुलिसकर्मी निलंबित और तीन किए एसएसपी ने लाइन हाजिर

चौकी प्रभारी विवेक शर्मा ने एक व्यक्ति को पैसे लेकर छोड़ दिया था

August 31, 2022
in Agra, Crime

आगरा। एसएसपी के सख्त होने के बावजूद पुलिसकर्मी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी से पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। बाद में पकड़ कर जेल भेज दिया। एसएसपी के संज्ञान में आने पर उन्होंने मामले की जांच कराई। मामले में दोषी पाए जाने पर चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। चौकी प्रभारी व एक कांस्टेबल को निलंबित और 3 कांस्टेबलों को लाइन हाजिर किया गया है।

कृष्णापुरम कॉलोनी में नरेश और मोंटू रहते हैं। मोंटू धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। आरोप है कि चौकी प्रभारी फाउंड्री नगर विवेक शर्मा ने उसे पकड़कर उससे 35000 लेकर छोड़ दिया। चौकी प्रभारी के साथ चार अन्य पुलिसकर्मी भी रिश्वत लेने में शामिल रहे। मामला सुर्खियों में आने के बाद चौकी प्रभारी ने मोंटू को जेल भेज दिया। मोंटू से रिश्वत लिए जाने की एसएसपी प्रभाकर चौधरी कई दिनों से गोपनीय जांच करा रहे थे। जांच में पांचो पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने विवेक कुमार शर्मा एवं मुख्य आरक्षी अजब सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, बिजेन्द्र सिंह व मुख्य आरक्षी चालक अंशू यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इधर एसएसपी कई और पुलिसकर्मियों की भी जांच करा रहे हैं। आने वाले दिनों में उन पर भी कार्रवाई का चाबुक चल सकता है। 

Previous Post

विश्वविद्यालय में हंगामा करने वाले छात्र नेताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा

Next Post

विश्वविद्यालय तेरे खेल निराले, टेंट की कुर्सियां-मेज मंगाने वाले कॉलेज केंद्र बना डाले!

Related Posts

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post
विश्वविद्यालय तेरे खेल निराले, टेंट की कुर्सियां-मेज मंगाने वाले कॉलेज केंद्र बना डाले!

विश्वविद्यालय तेरे खेल निराले, टेंट की कुर्सियां-मेज मंगाने वाले कॉलेज केंद्र बना डाले!

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बुधवार को डीजीपी और मुख्य सचिव रहे मथुरा में

बुधवार को डीजीपी और मुख्य सचिव रहे मथुरा में

July 10, 2024
सेंट्रल जेल में दो पाकिस्तानी सहित  कश्मीर से भेजे गए 10 बंदी

सेंट्रल जेल में दो पाकिस्तानी सहित कश्मीर से भेजे गए 10 बंदी

January 29, 2023
ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

March 31, 2023
सिकंदरा पुलिस की तांबा चोरों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

सिकंदरा पुलिस की तांबा चोरों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

January 6, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.