आगरा। परिजनों की तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ बालिका के साथ छेड़छाड़ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने की खबर पर मौलाना फरार हो गया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए जुटी हुई है।
सादाबाद निवासी अतीक सराय ख्वाजा स्थित एक मस्जिद में मौलवी हैं। सीओ लोहामंडी गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि पास में ही रहने वाली एक 10 वर्षीय बालिका शनिवार दोपहर को मस्जिद गई थी।बालिका के परिजनों का कहना है कि अतीक ने कमरे में ले जाकर उसके साथ में छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।










