• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सीएम योगी का सख्त निर्देश, बिना इजाजत शोभायात्रा नहीं निकले, लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर कतई नहीं जाए

सीएम योगी का सख्त निर्देश, बिना इजाजत शोभायात्रा नहीं निकले, लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर कतई नहीं जाए

April 19, 2022
in Cultural, National, News

लखनऊ। दिल्ली में हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव के बाद योगी सरकार अलर्ट मोड में है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए योगी सरकार ने अफसरों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक चार मई तक सारे अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो अवकाश पर हैं उन्हें 24 घंटे के अंदर आफिस जॉइन करने को कहा गया है।

आज हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी मंडलों के मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, एडीजी जोन, आईजी और डीआईजी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व-त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। सीएम का आदेश है कि थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं और समाज के अन्य सम्मानित लोगों के साथ संवाद बनाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखें। हर दिन शाम को पुलिस-बल फुट-पेट्रोलिंग जरूर करे। सीएम ने कहा कि धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि उसकी आवाज परिसर से बाहर न आए। अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। धार्मिक कार्यों के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो सकता है। नए स्थलों पर माइक न लगाए जाएं। शोभा यात्रा, जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकलेंगे। सौहार्द्र न बिगड़ने पाए इसके लिए आयोजकों को शपथ-पत्र देना होगा।

Previous Post

अबू सलेम पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, पुर्तगाल को दिए अंडरटेकिंग को बाध्य, 25 साल से ज्यादा की सजा नहीं

Next Post

DPS Agra celebrated World Heritage Day

Related Posts

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

October 29, 2026

आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

October 6, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव अपने पूरे चरम पर है। चारों ओर भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और श्रीराम-सीता विवाह समारोह की मनमोहक...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

Next Post
DPS Agra celebrated World Heritage Day

DPS Agra celebrated World Heritage Day

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यूपी बोर्ड का पेपर लीक, आगरा समेत 24 जिलों में निरस्त की गई इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रेल को

यूपी बोर्ड का पेपर लीक, आगरा समेत 24 जिलों में निरस्त की गई इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रेल को

March 30, 2022
आगरा में 10 बजे तक होगी आतिशबाजी

आगरा में 10 बजे तक होगी आतिशबाजी

October 18, 2022
कुलगाम में राजपूत ड्राइवर की हत्या के बाद दहशत का माहौल, हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी, 11 दिनों में 6 बार बनाया निशाना

कुलगाम में राजपूत ड्राइवर की हत्या के बाद दहशत का माहौल, हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी, 11 दिनों में 6 बार बनाया निशाना

April 14, 2022
चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.