• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मंटोला में लगा ऐसा जाम कि लोग बोले बचा लो भगवान

मंटोला में लगा ऐसा जाम कि लोग बोले बचा लो भगवान

15 मिनट तक एक भी व्यक्ति नहीं बढ़ पाया एक भी कदम, बच्चे रोने लगे

November 27, 2022
in administration, Agra, News

आगरा। मंटोला में आज इस कदर जाम लग गया कि उसमें राह चलते हुए लोग भी फंस गए।  लोग बोले भगवान हमें कैसे भी यहां से निकाल दो। स्थिति यह थी कि जो जहां था वह 15 मिनट तक वहीं खचाखच भीड़ के बीच में फंसा रहा।  बच्चे और बुजुर्ग महिलाओं की सांसें फूल गई। कई बच्चे तो जोर-जोर से रोने लगे। भीड़ में फंसे लोग एक दूसरे पर लदते हुए नजर आए।  

सुभाष बाजार चौकी से थोड़ा सा आगे मुख्य बाजार की तरफ शाम को करीब 6:00 बजे एक टेंपो फस गया। रंगोली सहित कई गारमेंट्स के आगे बीच सड़क पर दुपहिया वाहन खड़े होने की वजह से यह टेंपो फंसा। टेंपो के फंसने के बाद हाल हे हो गया कि जो लोग बाजार में पैदल खरीदारी करने के लिए आए थे उनके भी कदम रुक गए। ना तो वह आगे बढ़ने के रहे और ना ही पीछे मुड़ने के। बीच-बीच में दो पहिया वाहन भी थे और उसी बीच में लोग फंसे हुए थे। बचने के लिए कुछ लोग एक दूसरे को धक्का भी दे रहे थे जिससे माहौल और खराब हो गया। 15 मिनट तक लोगों की चीख पुकार मची रही। भीड़ में कई महिलाओं के बाल और दुपट्टा इधर उधर दब गए। वह रोने लगीं। फिरोजाबाद से आईं एक महिला का दुपट्टा एक बुजुर्ग के हाथ से फंस गया जिससे उनकी गर्दन पर निशान आ गया। कक्षा एक मे पढ़ने वाले आरब भीड़ में लोगों के पैरों के नीचे कुचलने से बच गए। राहगीरों के द्वारा पुलिस को कोसा जा रहा था। जान बचने के बाद कुछ लोग बोल रहे थे पूर्व में जब राकेश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, शैलेश राय थानाध्यक्ष रहे हैं उस समय दुकानों के आगे बीच सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी नहीं होती थी। अब यहां पर रोजाना बीच सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी होने लगी है। मामले में थानाध्यक्ष राजवीर सिंह का कहना है कि वह भी चेकिंग अभियान चलाएंगे जिस दुकान के सामने बीच रास्ते में वाहन खड़े होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Previous Post

शादी में गया था परिवार, चोरों ने ताले चटका कर की लाखों की चोरी

Next Post

सोमवार को मुख्यमंत्री रहेंगे शहर में, जरा निकलें संभलकर

Related Posts

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

October 30, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दौरान शुक्रवार को जाम की स्थिति रही। ...

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

October 30, 2026

आगरा। विगत एक वर्ष में जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन्हें नोटिस देकर चालान...

Next Post
सोमवार को मुख्यमंत्री रहेंगे शहर में, जरा निकलें संभलकर

सोमवार को मुख्यमंत्री रहेंगे शहर में, जरा निकलें संभलकर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चिकित्सक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर अभी तक रद्द नहीं होने पर कल से हड़ताल का ऐलान

चिकित्सक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर अभी तक रद्द नहीं होने पर कल से हड़ताल का ऐलान

December 10, 2025
अछनेरा में मिट्टी का हो रहा था अवैध खनन, सैंया-मलपुरा में खनन परिवहन

अछनेरा में मिट्टी का हो रहा था अवैध खनन, सैंया-मलपुरा में खनन परिवहन

February 3, 2023
रकाबगंज पुलिस ने पकड़े दो शातिर मोटरसाइकिल चोर

रकाबगंज पुलिस ने पकड़े दो शातिर मोटरसाइकिल चोर

May 11, 2022
इंस्पेक्टर को नहीं था गीता का ज्ञान, कमिश्नर के श्लोक पूछने पर हुए परेशान

इंस्पेक्टर को नहीं था गीता का ज्ञान, कमिश्नर के श्लोक पूछने पर हुए परेशान

June 4, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल
  • पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.