आगरा। ताजगंज में बंद धर्मशाला में जुए की महफिल सजी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देख भगदड़ मच गई। पुलिस ने पांच जुआरियों को मौके से पकड़ा है। इनके पास से काफी रकम भी बरामद हुई है।
पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी बहादुर सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग धांधूपुरा गाँव के पीछे रंजीत काका की अचल किरन धर्मशाला के बन्द कमरे में काफी बड़े स्तर पर हार-जीत की बाजी लगाकर जूआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल को साथ लेकर पुलिस टीम बताये स्थान पर पहुंची। चारों तरफ से घेरकर अन्दर जाने का प्रयास किया गया, जहां से जुआ खेलने से सम्बन्धित आवाजें आ रही थीं। पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेरकर पांच अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया एवं अन्य अभियुक्त फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने 4.5लाख रुपये मौके से बरामद किए।











