• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय में नहीं रहा पढ़ाई का माहौल, चीफ प्रॉक्टर ने की यह बात उजागर

विश्वविद्यालय में नहीं रहा पढ़ाई का माहौल, चीफ प्रॉक्टर ने की यह बात उजागर

प्रॉक्टर का कहना है कि छात्र- छात्राएं कक्षाएं नहीं लगने पर कैंटीन मैं बैठे रहते और अनैतिक कार्यों में लगे रहते

December 23, 2022
in administration, Agra, Education, Uncategorized

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में पढ़ाई का कोई माहौल नहीं रहा है। कहने को यहां स्थाई, संविदा और अतिथि प्रवक्ता मिलाकर 200 से ढाई सौ शिक्षक शिक्षिकाएं हैं, लेकिन फिर भी यहां कक्षाएं नहीं लगती हैं। इस वजह से छात्र-छात्राएं या तो कैंटीन में बैठे रहते हैं या मैदान में बैठकर टाइम पास करते रहते हैं। कक्षाएं नहीं लगने और पढ़ाई का माहौल नहीं रहने की बात चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनु प्रताप सिंह ने उजागर की है।

चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि पालीवाल पार्क, खंदारी परिसर, सिविल लाइन और छलेसर कैंपस में छात्र-छात्राएं कक्षा के समय कैंटीन व अन्य स्थानों पर बैठे रहते हैं। जोर-जोर से बातें करना व अनैतिक कार्य करते हैं, जिससे विश्वविद्यालय का शैक्षिक माहौल खराब होता है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों द्वारा निरीक्षण उपरांत विद्यार्थियों से इस संबंध में वार्ता की गई कि वह कक्षा में क्यों नहीं जाते हैं तो उन्होंने बताया कि उनके संस्थानों-विभागों में कक्षाएं नहीं चल रही हैं और ना ही पढ़ाई का कोई वातावरण है। संस्थानों  व विभागों में अध्यापक पढ़ाने नहीं आते हैं। आप ही बताएं कि हम कक्षा में कैसे बैठें। चीफ प्रॉक्टर ने सभी निदेशक और विभागाध्यक्ष से कहा है कि वह यह देखें कि उनके यहां कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं या नहीं? उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कक्षाएं नहीं चल रही हैं तो विंटर वेकेशन कर दिया जाए।

प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने यह बातें लिखकर साबित कर दिया है कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई का कोई माहौल नहीं बचा है। ऐसे में आने वाले समय में यहां छात्र-छात्राएं प्रवेश लेकर क्या करेंगे? वैसे भी तमाम घोटाले और फर्जीबाड़ों के चलते इस  विश्वविद्यालय की छवि बहुत खराब हो गई है। आने वाले दिनों में कुछ नए निजी विश्वविद्यालय और खुलने वाले हैं। वर्तमान कुलपति के द्वारा ही दो जगहों का दौरा किया गया है। एक जगह पर तो कुछ है ही नहीं और विश्वविद्यालय बनाने के लिए आवेदन कर दिया गया है। 

इधर दूसरी और कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने विश्वविद्यालय में चार्ज लेने के बाद बड़े-बड़े दावे किए थे। कुलपति ने कहा था कि वह शिक्षकों से हर सात दिन में उनका एकेडमिक रिपोर्ट कार्ड मांगेंगी। इस संबंध में उन्होंने एक मेल आईडी भी जारी किया था। लेकिन वास्तविकता में नतीजा सिफर रहा।

Previous Post

छेड़छाड़ से परेशान महिला ने की आत्महत्या, सुनवाई नहीं करने पर दरोगा लाइन हाजिर

Next Post

जल्द और उचित उपचार से निमोनिया के ठीक होने की संभावनाएं ज्यादा: डॉ. नांगिया

Related Posts

हाईवे पर सुबह चलती बस के पहिए निकले, डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी

हाईवे पर सुबह चलती बस के पहिए निकले, डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी

June 24, 2026

आगरा। आज सुबह आगरा-मथुरा हाईवे पर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है चलती बस के...

नेता के इशारे पर ताजगंज थाना पुलिस पर पीटने के आरोप

नेता के इशारे पर ताजगंज थाना पुलिस पर पीटने के आरोप

June 23, 2026

आगरा। आगरा पुलिस इन दिनों थर्ड डिग्री के लिए मशहूर हो गई है। भाजपा नेता के इशारे पर एक युवक...

यमुना नदी पर जुलाई के पहले सप्ताह से आनंदी भैरों-गिजौली पुल का निर्माण शुरू होगा

यमुना नदी पर जुलाई के पहले सप्ताह से आनंदी भैरों-गिजौली पुल का निर्माण शुरू होगा

June 23, 2026

आगरा। आगरावासियों के लिए खुशखबरी है। यमुना नदी पर जुलाई के पहले सप्ताह से आनंदी भैरों-गिजौली पुल का निर्माण शुरू...

महिला परिचालक ने टेढ़ी बगिया चौकी पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

महिला परिचालक ने टेढ़ी बगिया चौकी पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

June 23, 2026

आगरा। मंगलवार को एक महिला परिचालक ने ट्रांस यमुना थाने की टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी पर चौकी के अंदर बंद...

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

June 22, 2026

आगरा।  किरावली तहसील परिसर में एक फरियादी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीटने...

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

June 22, 2026

आगरा। जैतपुर थाना पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की हत्या हो गई। मृतक ने हत्या धमकी देने वालों की...

Next Post
जल्द और उचित उपचार से निमोनिया के ठीक होने की संभावनाएं ज्यादा: डॉ. नांगिया

जल्द और उचित उपचार से निमोनिया के ठीक होने की संभावनाएं ज्यादा: डॉ. नांगिया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माउद्दौला में जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

एत्माउद्दौला में जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

November 29, 2023
चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर

चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर

December 13, 2025
मेट्रो का मेन लाइन पर  हुआ पहला ट्रायल

मेट्रो का मेन लाइन पर हुआ पहला ट्रायल

July 11, 2023
कुलपति पाठक के कार्यकाल को जानने के लिए एसटीएफ पहुंची विश्वविद्यालय

कुलपति पाठक के कार्यकाल को जानने के लिए एसटीएफ पहुंची विश्वविद्यालय

October 31, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • हाईवे पर सुबह चलती बस के पहिए निकले, डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी
  • नेता के इशारे पर ताजगंज थाना पुलिस पर पीटने के आरोप
  • यमुना नदी पर जुलाई के पहले सप्ताह से आनंदी भैरों-गिजौली पुल का निर्माण शुरू होगा
  • महिला परिचालक ने टेढ़ी बगिया चौकी पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.