• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस गैंग के तीन सदस्य आगरा पुलिस ने पकड़े

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस गैंग के तीन सदस्य आगरा पुलिस ने पकड़े

जैतपुर में पकड़े गए, रंगबाजी दिखाने के लिए की थी 17 राउंड फायरिंग

January 30, 2023
in Agra, Crime, Police

आगरा। जयपुर में पांच करोड़ की रंगदारी वसूलने के लिए 17 राउंड फायरिंग करने वाले लॉरेंस गैंग के तीन सदस्यों को आगरा पुलिस ने पकड़ लिया है। जयपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद वह उन्हें अपने साथ ले जा रही है। आगरा में जैतपुर क्षेत्र में यह आरोपी पकड़े गए हैं।

 शनिवार देर रात 11.53 बजे जी क्लब परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। गनीमत रही कि 17 राउंड की गई फायरिंग में एक भी गोली किसी को नहीं लगी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। वहीं शहर में दहशत फैल गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर पता चला कि एक बाइक पर तीन बदमाश दुर्गापुरा स्थित जी क्लब के गेट पर पहुंचे थे। बाइक चला रहा बदमाश पीछे दोनों बदमाशों को क्लब के गेट पर उतारकर कुछ दूर जाकर खड़ा हो गया। गेट पर उतरने वाले दोनों बदमाश नकाब व सिर पर कैप लगाकर आए थे और गेट के बाहर से दो पिस्टल से क्लब पर अंधाधुंध 17 राउंड फायरिंग की। इस दौरान बदमाश जी क्लब में धमकी लिखा हुआ एक कागज फेंककर बाइक पर बैठकर भाग गए। जांच में सामने आया कि यह कारनामा लॉरेंस गैंग ने किया था। राजस्थान पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगी हुई थी। सोमवार को आगरा पुलिस को सूचना मिली कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन सदस्य आगरा में आए हुए हैं। वह जैतपुर में रुके हुए हैं। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों के नाम प्रदीप शुक्ला निवासी बाह,  जेपी,  ऋषभ निवासी बीकानेर हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि तीनों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग भी की गई। इनके पास से तीन पिस्टल बरामद की गई हैं। इनको पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष अवनीत मान, स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार, एएसआई जगदीश सिंह, कॉन्स्टेबल मोहित अंकित अंकुर आदि शामिल रहे।

पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपी।

Previous Post

हादसा-१३ : प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने तक सपा नहीं बैठेगी चुप

Next Post

हादसा-14: नगर निगम ने 30 मकान किए गिरासू घोषित, फैली दहशत

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
हादसा-14: नगर निगम ने 30 मकान किए गिरासू घोषित, फैली दहशत

हादसा-14: नगर निगम ने 30 मकान किए गिरासू घोषित, फैली दहशत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मंटोला में कलर फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके से फैली दहशत

मंटोला में कलर फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके से फैली दहशत

April 1, 2023
खंदौली में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफिया ने गाड़ी से कुचलने की कोशिश की

खंदौली में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफिया ने गाड़ी से कुचलने की कोशिश की

December 2, 2025
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति का गठन, मुरारी प्रसाद अग्रवाल अध्यक्ष और पीएल शर्मा बने राजा जनक

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति का गठन, मुरारी प्रसाद अग्रवाल अध्यक्ष और पीएल शर्मा बने राजा जनक

August 12, 2023
व्यापारी मर्डर केस: परिजन बोले हत्यारे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, पुलिस ने छोड़ दिया

व्यापारी मर्डर केस: परिजन बोले हत्यारे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, पुलिस ने छोड़ दिया

August 2, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.