• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में बाढ़ की आशंका को देख प्रशासन अलर्ट

आगरा में बाढ़ की आशंका को देख प्रशासन अलर्ट

रुनकता शिव मंदिर सहित यमुना किनारे बसी कई बस्तियां पानी में डूबी

July 15, 2023
in administration, Agra, disaster, News

आगरा। यमुना नदी में रविवार को बाढ़ के पानी के सैलाब में काफी बढ़ोतरी हुई है। बाढ़ की आशंका से नायब तहसीलदार एचएल चौधरी ने रुनकता में राजस्व टीम के साथ अपना डेरा जमा लिया है। तीन गांव रुनकता, अकबरा, सींगना में कैंप स्थापित किए गए हैं। दयालबाग में खेतों और ताजगंज में श्मशान घाट में भी पानी भर गया है।

 रुनकता के समीप स्थापित शिव देवालय पानी में समा चुका है। यमुना नदी का पानी खतरे के निशान पर है। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में अत्याधिक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी उफान पर है। बताया गया है कि यमुना नदी का जलस्तर आज 495 फीट है। शनिवार को तीन फीट पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नायब तहसीलदार एचएल चौधरी ने बताया कि रुनकता स्थित शनि देव मंदिर के सामने स्थापित देवालय की प्रतिमा यमुना के आगोश में समा चुकी है। यमुना नदी का पानी खतरे की घंटी बजा रहा है। उन्होंने बताया कि रुनकता अकबरा और सींगना सहित तीन गांवों में कैंप स्थापित किए गए हैं जिनमें पुलिसकर्मी चिकित्सक राजस्व विभागीय कर्मचारी और विद्युत विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ग्रामीणों को अपने पशु और लोगों को हिदायत दी गई है कि वह यमुना नदी पर जाने से परहेज करें। नायब तहसीलदार ने बताया कि तीन दिन तक लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

 दयालबाग में खेतों में पानी भर गया है। वहीं, ताजगंज शमशान घाट में भी यमुना का पानी भर गया है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए मोतीगंज बाजार में गोदाम खाली करा दिए गए हैं।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बाढ़ ने हालात खराब कर दिए हैं। आगरा में भी अब यमुना विकराल होती जा रही है। शनिवार सुबह यमुना का जलस्तर 494.20 फीट तक पहुंच गया है। यह लो फ्लड लेवल के नजदीक है। लो फ्लड लेवल 495 फीट है। माना जा रहा है कि शाम तक यमुना लो फ्लड लेवल के पार पहुंच जाएगी। इससे पहले ही यमुना के निचले हिस्सों में पानी भरना शुरू हो गया है।

जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने 47 गांवों में मुनादी शुरू करा दी है। यमुना किनारे वाले गांवों में ग्रामीणों से अपील की गई है कि वो अपने पशुओं के लिए चारे का इंतजाम कर लें। बच्चे, बुजुर्ग व पशुओं को यमुना किनारे न जाने दें। इसके अलावा जरूरी सामान की व्यवस्था भी कर लें।

Previous Post

पांच महीने पहले प्रेमिका की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया था, गिरफ्तार

Next Post

लुटेरों के आत्मसमर्पण की सूचना पर पूरा दिन दीवानी कोर्ट रहा छावनी में तब्दील

Related Posts

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

Next Post
लुटेरों के आत्मसमर्पण की सूचना पर पूरा दिन दीवानी कोर्ट रहा छावनी में तब्दील

लुटेरों के आत्मसमर्पण की सूचना पर पूरा दिन दीवानी कोर्ट रहा छावनी में तब्दील

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जुआरियों, सटोरियों, अपराधियों को गलत काम नहीं करने की दिलाई गई शपथ

जुआरियों, सटोरियों, अपराधियों को गलत काम नहीं करने की दिलाई गई शपथ

July 21, 2024
इंतजामिया कमेटी ने शहर मुफ्ती सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया नामजद मुकदमा, 60 अज्ञात

इंतजामिया कमेटी ने शहर मुफ्ती सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया नामजद मुकदमा, 60 अज्ञात

October 2, 2023
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कैडेट्स ने पर्यटकों का फूलमालाओं से किया स्वागत

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कैडेट्स ने पर्यटकों का फूलमालाओं से किया स्वागत

January 25, 2024

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव: एक अनार सौ बीमार

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी
  • कल मुख्यमंत्री आगरा में
  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.