आगरा। जिन लोगों ने पानी का बिल नहीं भरा है, उनका सीवर कनेक्शन कटेगा। इसलिए जल्द से जल्द अपना बिल जमा कर दें। 21 हजार लोगों को नोटिस भी दिया जा चुका है।
जलकल विभाग के शहर में करीब पौने दो लाख उपभोक्ता हैं । 15 से 20 साल से कई उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया है। 21 हजार लोगों पर 100 करोड़ से अधिक पानी का बिल बकाया है। इसमें जल मूल्य, जल कर शामिल है। ऐसे में उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। एक लाख से अधिक राशि के बड़े बकायेदारों भी चिन्हित किए गए हैं। अगर उन्होंने बिल जमा नहीं किया तो उनके कनेक्शन कटेंगे। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि सीवर कनेक्शन कटने पर बकायेदारों के पास कोई विकल्प नहीं रहेगा। इसलिए पानी की जगह सीवर कनेक्शन काटने का निर्णय लिया गया है।










