• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भ्रष्टाचार में संलिप्त पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस कमिश्नर का मैसज- सुधर जाओ नहीं तो होगी कार्रवाई!

भ्रष्टाचार में संलिप्त पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस कमिश्नर का मैसज- सुधर जाओ नहीं तो होगी कार्रवाई!

रविवार को पुलिस कमिश्नर ने क्राइम मीटिंग में दिखाए तेवर, प्रभारियों के छूटे पसीने

March 5, 2023
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। रविवार को पुलिस कमिश्नर के द्वारा सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की गई। क्राइम मीटिंग में उन्होंने अपने सख्त तेवर दिखाए और कहा कि कहीं भी अवैध खनन, जुआ, सट्टा नहीं होना चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि क्या आप लोगों को प्रभाकर चौधरी के जाने के बाद छूट मिल गई है? मुझे मुकदमा दर्ज कराने के लिए मजबूर मत करो। इसलिए सावधान हो जाओ। पुलिस कमिश्नर के तेवरों को देख थाना प्रभारियों के पसीने छूट गए।

पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह रविवार को हुई क्राइम मीटिंग में बहुत ही सख्त नजर आए। पुलिस कमिश्नर ने एत्मादपुर सर्किल के एक इंस्पेक्टर को खड़ा कर कहा कि तुमने तो एसीपी के खिलाफ धरना कराया था। इंस्पेक्टर को उन्होंने डांट लगाई। इसके बाद उन्होंने उन थानों के नाम लिए, जहां अवैध खनन परिवहन की शिकायतें मिल रही हैं। दो टूक कहा कि किसी हाल में खनन परिवहन नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही जहां-जहां जुआ चल रहा है। वहां के भी उन्होंने नाम लिए और जुआ बंद कराने के लिए कहा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जुआ, सट्टा,  खनन बिल्कुल ही बंद होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने हेलो गैंग पर भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही और कहा कि इसे किसी हालत में सक्रिय ना होने दें। थाना प्रभारियों की मीटिंग होने के बाद उन्होंने एसीपी के साथ मीटिंग की। एसीपी से उन्होंने कहा कि अगर थाना प्रभारी जुआ, सट्टा नहीं पकड़ रहे हैं तो आप लोग क्यों नहीं पकड़ रहे हैं।  किसी भी हालत में भ्रष्टाचार का बट्टा नहीं लगने दूंगा।

आगरा में अच्छे गुडवर्क हो रहे हैं और भी अच्छे गुडवर्क होने चाहिए। इस बात के लिए उन्होंने थाना प्रभारियों का भी मनोबल बढ़ाया। मीटिंग में कई बार पूर्व एसएसपी प्रभाकर चौधरी का नाम लिया गया। मीटिंग में उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मी होली को शालीनता से बनाएं। पुलिसकर्मियों का शराब पीते हुए या अश्लील डांस करते हुए वीडियो नहीं बनना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि पुलिसकर्मी अपने बच्चों को वीडियो भेज देते हैं। बच्चे किसी और को भेज देते हैं जिससे यह वायरल हो जाता है। इससे जिले की छवि खराब होती है। पुलिस कमिश्नर ने यही बात शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुई मीटिंग में भी कही थी। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने कहा कि होली पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों और विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।  पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि टॉप 10 अपराधियों में चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही जारी रखी जाए। लंबित विवेचना को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। महिला संबंधी अपराधों को भी गंभीरता से लिया जाए। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारी थाने में आने वाले फरियादियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। 

Previous Post

संघ देश की उन्नति के लिये आज हर क्षेत्र मे कार्य कर रहा है

Next Post

ट्रांस यमुना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
ट्रांस यमुना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट

ट्रांस यमुना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मेट्रो ट्रैक से कार के ऊपर लकड़ी का स्लीपर गिरा, चालक बाल-बाल बचा

मेट्रो ट्रैक से कार के ऊपर लकड़ी का स्लीपर गिरा, चालक बाल-बाल बचा

January 19, 2026
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

August 25, 2022
आगरा पुलिस हाईकोर्ट में साबित हुई झूठी, कमिश्नर के तलब होने के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित

आगरा पुलिस हाईकोर्ट में साबित हुई झूठी, कमिश्नर के तलब होने के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित

January 10, 2025
थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

June 12, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.