• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने द्रुव विजय सिंह, सबको साथ लेकर चलने में माहिर माने जाते

भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने द्रुव विजय सिंह, सबको साथ लेकर चलने में माहिर माने जाते

शाम को नए पदाधिकारियों की जारी हुई सूची में आगरा से तीन चेहरे शामिल

March 25, 2023
in Agra, Politics

आगरा। शनिवार देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी की गई प्रदेश स्तर के नवागत पदाधिकारियों की सूची में आगरा के तीन चेहरे शामिल हैं। इसके साथ ही लंबे समय से किसी नए पदाधिकारी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चाएं थी। वह चर्चाएं भी हकीकत में बदल गईं। भाजपा के ब्रज क्षेत्र के नए अध्यक्ष द्रुव विजय सिंह बनाए गए हैं। वह विद्यार्थी परिषद के अलावा भाजपा की मेन बॉडी में भी लंबे समय से कार्यरत हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें यह अहम जिम्मेदारी उनके व्यवहार और पार्टी के प्रति उनकी लगन को देखते हुए दी गई है।

नए अध्यक्ष द्रुव विजय सिंह मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं। वह लंबे समय तक विद्यार्थी परिषद में भी रहे हैं। DLA से बातचीत में उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद में वह वर्ष 1996 से वर्ष 2006 तक रहे हैं। इसमें वर्ष 2000 से 2006 तक पूर्णकालिक रहे हैं। विद्यार्थी परिषद में वह संगठन मंत्री और प्रदेश मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा भाजपा ब्रज क्षेत्र में वह दो बार महामंत्री और दो बार उपाध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में वह उपाध्यक्ष के पद पर ही तैनात थे। भाजपा युवा मोर्चा के भी वे ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रहे हैं। ब्रज क्षेत्र के नए अध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। वह सभी कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर चलेंगे।

इधर पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था, जिसके बाद वह अंदर खाने पार्टी से थोड़ा नाराज चल रहे थे। पार्टी ने उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाकर उनकी नाराजगी खत्म कर दी है। इसके साथ ही अंजुला सिंह माहौर और विजय शिवहरे को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। अंजुला सिंह माहौर वर्तमान में हाथरस से विधायक हैं। नवागत पदाधिकारियों को ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, राजा अरिदमन सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, मेयर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, शहर अध्यक्ष भानु महाजन, उपाध्यक्ष मुनेंद्र जादौन, शहर महामंत्री यादवेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हरेंद्र सिंह, युवा नेता गौरव राजावत, शैलू पंडित, सौरव प्रताप आदि के द्वारा बधाई दी गई है। 

नवागत प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान।
नवागत प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर।
नवागत प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे।
Previous Post

अनार लदे ट्रक से टकराने के बाद टाटा 407 हॉस्पिटल दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुसी

Next Post

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर फैलाई सनसनी

फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर फैलाई सनसनी

March 5, 2026
अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर में चलते पाए गए अस्पताल

अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर में चलते पाए गए अस्पताल

March 15, 2023
ऑस्ट्रेलिया में आगरा के शोध छात्र पर नस्लीय हमला

ऑस्ट्रेलिया में आगरा के शोध छात्र पर नस्लीय हमला

October 12, 2022
पूर्व विधायक सतीशचंद्र गुप्ता का निधन, आइईएस भी रहे

पूर्व विधायक सतीशचंद्र गुप्ता का निधन, आइईएस भी रहे

December 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.