• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जगनेर पुलिस ने सट्टेबाजी के शक में पति को उठा कर दी थर्ड डिग्री, पत्नी ने जहर खाकर दी जान

जगनेर पुलिस ने सट्टेबाजी के शक में पति को उठा कर दी थर्ड डिग्री, पत्नी ने जहर खाकर दी जान

ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग

April 4, 2023
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। जगनेर थाना पुलिस ने आईपीएल सट्टा कराने के शक में एक युवक को पकड़ा था। पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ में भी अभद्रता कर दी  पति के पकड़े जाने पर पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड करने की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने नौकरी जाने के डर से उसके पति को छोड़ दिया। आरोप है कि पुलिस ने पूरी रात पति को थर्ड डिग्री भी दी है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

नोनी निवासी मनोज को सोमवार रात को जगनेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को उन्हें गिरफ्तार करने के लिए भेजा था। जब पुलिसकर्मी मनोज को गिरफ्तार करने पहुंचे तो पत्नी अनीता ने इस बात का विरोध किया। पत्नी अनीता का पुलिसकर्मियों से कहना था कि गांव के ही एक व्यक्ति पर उनके पति के 20 हजार रुपये थे। वह उनसे तगादा कर रहे थे उस व्यक्ति ने ही तुम्हें यहां भेजा है। तुम मेरे पति को सट्टे में फर्जी तरीके से फंसाना चाह रहे हो। पुलिस ने अनीता की एक नहीं सुनी। रात भर थाने में उन्हें थर्ड डिग्री दी गई। पति के पकड़े जाने पर और उन्हें थर्ड डिग्री दिए जाने पर अनीता ने सल्फास की गोलियां खा ली। परिजन उसे अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीता के आत्महत्या करने पर पुलिस कर्मियों ने बर्खास्तगी के डर से तत्काल उसके पति को छोड़ दिया। इधर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। भारी संख्या में ग्रामीण थाने पर जुट रहे हैं। हंगामे की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम सोनम कुमार ने बताया कि जांच के लिए एसीपी को भेजा गया है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

नारायण विहार में नक्शा स्वीकृति के बिना हो रहा निर्माण सील

Next Post

शर्मनाक: पुलिसकर्मियों ने कहा था दो लाख रुपये दो नहीं तो तीन साल के लिए जेल भेज देंगे

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
शर्मनाक: पुलिसकर्मियों ने कहा था दो लाख रुपये दो नहीं तो तीन साल के लिए जेल भेज देंगे

शर्मनाक: पुलिसकर्मियों ने कहा था दो लाख रुपये दो नहीं तो तीन साल के लिए जेल भेज देंगे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बीएएमएस की कॉपियों की तरह एमबीबीएस की कॉपियों से हुई छेड़छाड़

बीएएमएस की कॉपियों की तरह एमबीबीएस की कॉपियों से हुई छेड़छाड़

September 28, 2022
घरों के बाहर खड़ी कारों में युवक ने लगाई आग

घरों के बाहर खड़ी कारों में युवक ने लगाई आग

February 23, 2024
सांसद नवीन जैन ने अमित शाह से अश्लील व देशविरोधी वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

सांसद नवीन जैन ने अमित शाह से अश्लील व देशविरोधी वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

March 18, 2025
आगरा से गए पार्षदों का मुंबई में हंगामा, लो बजट के होटल में ठहराने पर हुए आग बबूला

आगरा से गए पार्षदों का मुंबई में हंगामा, लो बजट के होटल में ठहराने पर हुए आग बबूला

February 28, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.