• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शर्मनाक: पुलिसकर्मियों ने कहा था दो लाख रुपये दो नहीं तो तीन साल के लिए जेल भेज देंगे

शर्मनाक: पुलिसकर्मियों ने कहा था दो लाख रुपये दो नहीं तो तीन साल के लिए जेल भेज देंगे

पीड़ित मनोज ने लगाया पुलिस पर आरोप, बोला जबरन उसका वीडियो भी बनाया

April 4, 2023
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। जगनेर में एक व्यक्ति को उठाकर पुलिस ने उसे थर्ड डिग्री दी। पीड़ित की पत्नी ने आहत होकर आत्महत्या कर ली है। पीड़ित ने बताया है कि पुलिस ने उसे अवैध हिरासत में रखा था। पुलिसकर्मियों ने कहा था कि दो लाख रुपये दे दे नहीं तो तीन साल के लिए जेल भेज देंगे। पैसे नहीं देने पर वह उसे थर्ड डिग्री देते रहे। इधर  पुलिस कमिश्नर के द्वारा तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया है। 

नौनी निवासी मनोज को सोमवार रात को जगनेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिसकर्मियों ने उसे अवैध हिरासत में रखकर उसे थर्ड डिग्री भी दी। आहत होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की बात सुनकर पुलिसकर्मियों ने मनोज को छोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद मनोज का रो रो कर बुरा हाल है। मनोज का कहना है कि उसकी पत्नी की मौत के जिम्मेदार पुलिसकर्मी हैं। मनोज ने बताया कि सोमवार रात उसके पास गांव के ही रवि पचौरी का फोन आया था, उसने उससे कहा था कि अपने पैसे मंदिर पर आकर ले लो। मैं खड़ा हुआ हूं। मनोज जब यहां पर पहुंचे तो चार पुलिसकर्मियों, जिनमें तीन वर्दी और एक सिविल ड्रेस में था, ने उसे गाड़ी में डाल लिया। चौकी पर लेगए। यहां उसे थर्ड डिग्री दी गई। कहा गया कि दो लाख रुपये दे दे नहीं तो तीन साल के लिए जेल भेज देंगे। पैसे नहीं देने पर वह उसे डेढ़ घंटे तक लगातार थर्ड डिग्री देते रहे। इधर रात को 2:00 बजे जब पुलिसकर्मियों के पास फोन आया कि उसकी पत्नी ने पुलिस की वजह से आत्महत्या कर ली है तो पुलिसकर्मियों ने उसे डरा धमका कर उसका वीडियो बनाया और उसमें कहलवाया- मैं जुआ सट्टा खेलता हूं। मनोज की पत्नी की मौत के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार ने बताया कि एक दरोगा और तीन कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मनोज कुमार की तहरीर पर एक मुकदमा दर्ज किया गया है। 

अवनीत मान जगनेर और ईश्वर तोमर जैतपुर गए

आगरा। पुलिस कमिश्नर के द्वारा एक अप्रैल को दो तबादले और किए हैं। जैतपुर थाने के थानाध्यक्ष अवनीत मान का मीडिया सेल में किया गया ट्रांसफर निरस्त करते हुए उन्हें जगनेर थाने का थानाध्यक्ष बनाया है। वही जगनेर थाने में तैनात ईश्वर तोमर को जैतपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जैतपुर थाने में पूर्व में किया गया ओमपाल सिंह का तबादला निरस्त कर दिया गया है। सोमवार रात को ईश्वर तोमर और अवनीत मान दोनों ने अपने अपने थानों में चार्ज ले लिया था। 

Previous Post

जगनेर पुलिस ने सट्टेबाजी के शक में पति को उठा कर दी थर्ड डिग्री, पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Next Post

छावनी विधायक और दरोगा के बीच थाने में नोकझोंक, दरोगा लाइन हाजिर

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
छावनी विधायक और दरोगा के बीच थाने में नोकझोंक, दरोगा लाइन हाजिर

छावनी विधायक और दरोगा के बीच थाने में नोकझोंक, दरोगा लाइन हाजिर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर पुलिस ने जंगल में पकड़ी अवैध असलहा की फैक्ट्री

एत्मादपुर पुलिस ने जंगल में पकड़ी अवैध असलहा की फैक्ट्री

February 1, 2022
एंटी करप्शन टीम ने नगर निगम के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

एंटी करप्शन टीम ने नगर निगम के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

February 26, 2024

हत्या और दरोगा को छत से फेंकने के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस ने पकड़ा

January 6, 2022
शाहगंज में खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप

शाहगंज में खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप

June 3, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.