आगरा। मंगलवार को आगरा में दो जगहों पर आग लग गई। रकाबगंज स्थित पुरानी सब्जी एवं फल मंडी के पास रसायन के गोदाम में आग लग गई। ड्रमों में विस्फोट से रसायन जमीन पर बहने लगा। इससे जमीन और आसपास की नाली में भी आग की लपटें निकलने लगीं। इधर अछनेरा में एक खेत में आग लग गई।
देवरी रोड निवासी राजेश का रसायन का गोदाम है। बताया जाता है कि गोदाम पर काम करने वाला युवक वहां पर सामान रखकर गया था। जिसके कुछ मिनट बाद ही आग लग गई। आसपास लगने वाली सब्जी मंडी में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल को आग पर काबू पाने में कई घंटे लगे
दूसरी ओर अछनेरा क्षेत्र के अरदाया गांव में 18 घंटे में गेहूं की फसल में लगातार दो आग लगने की घटना हुई हैं। सोमवार शाम के बाद अब मंगलवार को खेत में रखी फसल में आग लग गई्। आग से करीब 30 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की घटना से किसानों का बुरा हाल है।











