• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राम नाम की पट्टिका को लेकर भाजपा और सपा प्रत्याशी में विवाद

राम नाम की पट्टिका को लेकर भाजपा और सपा प्रत्याशी में विवाद

24 जगहों पर ईवीएम हुई खराब, एक बजे तक 30.16 प्रतिशत मतदान

May 4, 2023
in administration, Agra, Development, Police, Politics

आगरा। निकाय चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान के लिए आगरा को 41 जोन और 128 सेक्टर में बांटा गया है। 11 निकाय में 16.49 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस आयुक्त, पुलिस अपर आयुक्त सहित सभी पुलिस अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल।

आगरा में 24 जगह पर ईवीएम खराब हो गई। जिला अधिकारी के द्वारा तत्काल उन्हें बदलवा दिया गया है। एक बजे तक 30.16 प्रतिशत मतदान हो गया। है।

मुफीद ए आम इंटर कॉलेज में भाजपा एवं सपा प्रत्याशी के बीच राम नाम की पट्टिका को लेकर विवाद हो गया। यहां भाजपा प्रत्याशी ने गले में राम नाम की पट्टिका पहनी थी जिस पर सपा प्रत्याशी ने अपना विरोध जताया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गोकुलपुरा क्षेत्र के वाल्मीकि बस्ती के लोगों का आरोप है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई है। वाल्मीकि समाज के लोगों का वोट काट दिया गया है। सूची में अधिकांश लोगों के नाम ही नहीं हैं, जिससे काफी लोग वोट देने से वंचित रह गए। 

जिले में सुबह नौ बजे तक 11.91 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इनमें नगर निगम के लिए 11.30 प्रतिशत, समस्त नगर पालिकाओं में 13.07 प्रतिशत और नगर पंचायतों में 11.37 प्रतिशत मतदान हो चुका था।आगरा नगर निगम का 11 बजे तक 16,09 , पालिका का 26,70 % और पंचायत का 25,83% मतदान रहा।

मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर लाइन में मतदाता।

नगर निगम चुनाव में इस बार मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के कारण मतदान प्रतिशत में कमी नज़र आ रही है। आरोप है कि विधानसभा चुनाव के उलट नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची में 35 से 40 फ़ीसदी नाम ही हैं। ये भी आरोप लगाये जा रहे हैं कि सात फ़ीसदी से ज्यादा नाम कटे हुए हैं, मतदाता सूची में 25 साल पहले के मृतकों के भी नाम शामिल हैं जबकि 10 साल से विधानसभा चुनाव में वोट दे रहे लोगों के नाम गायब हैं।

सपा मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश ने भाजपा-बसपा पर  आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। विजय नगर कॉलोनी से भाजपा पार्षद प्रत्याशी नेहा गुप्ता से गले मे पड़ी पट्टिका को लेकर नोंक झोंक हो गई। इधर बसपा की गाड़ियों पर पार्टी के झंडे दिखाई दिए।

गैलाना में युवक को खदेड़ति हुई पुलिस।

गैलाना में एक युवक पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया गया। इस बात को लेकर वहां हंगामा हो गया। पुलिस कर्मियों ने युवक को मौके से खदेड़ा। मामले में वीडियो वायरल हुआ है।

आगरा में नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के निकाय निर्वाचन क्षेत्र को 383 मतदान केंद्र 1515 मतदेय स्थलों तथा 41 जोन व 128 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। नगर निगम, नगर पालिका परिषद और प्रत्येक नगर पंचायत में संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस आयुक्त अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

शमसाबाद क्षेत्र में निरीक्षण पर पहुंचे पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी।
शमशाबाद में दो युवकों के पास से पकड़े गए आधार कार्ड और स्लिप।
एत्मादपुर में चेकिंग के दौरान एसीपी रवि गुप्ता, इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह।
हरीपर्वत में मतदान केंद्र पर फोर्स के साथ इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार।
मतदान करने के लिए पहुंची वृद्धा।
कस्बा पिनाहट के प्राथमिक विद्यालय प्रथम सब्जी मंडी पर वोट डालने के लिए लगी लंबी लाइन।
परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर।
पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी बरौली अहीर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए।

 

Previous Post

गगन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट बने

Next Post

एंबुलेंस में सिलेंडर ब्लास्ट होने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Related Posts

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

May 29, 2026

आगरा। आगरा में फर्जी जीएसटी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। लोहामंडी थाना पुलिस,...

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

May 29, 2026

आगरा। शादी की वीडियो देखने के लिए पत्नी ने पति से पेन ड्राइव मांगी। पेन ड्राइव में शादी की वीडियो...

तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

May 29, 2026

आगरा। शुक्रवार देर शाम मौसम ने करवट ली। तेज तूफान, धूलभरी आंधी और झमाझम बारिश ने शहर का हाल बदल...

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा

May 28, 2026

आगरा। एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक महिला और उसके दो बेटों समेत चार बड़े...

इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

May 28, 2026

आगरा। इरादत नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह इनायतपुर सड़वारा मोड़ के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा...

मेरी पत्नी और इंस्पेक्टर के मधुर संबंध चल रहे हैं… मुझे एनकाउंटर की धमकी दी जा रही है, फेसबुक पर युवक की पोस्ट ने मचाई खलबली

मेरी पत्नी और इंस्पेक्टर के मधुर संबंध चल रहे हैं… मुझे एनकाउंटर की धमकी दी जा रही है, फेसबुक पर युवक की पोस्ट ने मचाई खलबली

May 28, 2026

आगरा। कमिश्नरेट में एक पति ने अपनी पत्नी और एक इंस्पेक्टर के बीच में मधुर संबंध होने की फेसबुक पर...

Next Post
एंबुलेंस में सिलेंडर ब्लास्ट होने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

एंबुलेंस में सिलेंडर ब्लास्ट होने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी और डंडे

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी और डंडे

November 17, 2025

सदर थाना क्षेत्र से कार सवारों ने तमंचे के बल पर 200 किलो चांदी लूटी

January 19, 2022
बिल्डर ने दूसरा फ्लैट दिखाकर खाली जमीन की करा ली रजिस्ट्री

बिल्डर ने दूसरा फ्लैट दिखाकर खाली जमीन की करा ली रजिस्ट्री

September 2, 2023
मलपुरा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने चार घंटे तक नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा

मलपुरा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने चार घंटे तक नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा

June 21, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार
  • पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले
  • तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल
  • एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.