• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ड्राई फ्रूट्स और मसाला कंपनी के नाम पर एक करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी

ड्राई फ्रूट्स और मसाला कंपनी के नाम पर एक करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी

May 10, 2023
in Agra, Business, Crime

आगरा। फर्जी ड्राई फ्रूट और मसाला कंपनी की आड़ में एक करोड़ रूपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। मामले में हरी पर्वत थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कर्नाटक के बेलगांव की कंपनी स्मार्ट केश्यू और दिल्ली लाइफ स्पाइस कंपनी की ओर से हरी पर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत में कहा गया है कि संजय प्लेस के वृंदावन टावर में फार्मर फ्रेश ड्राई फ्रूट और स्पाइस नाम की कंपनी ने इन कंपनियों से ऑनलाइन संपर्क किया। दिल्ली की स्पाइस कंपनी के नवीन कुमार झा ने बताया कि फॉर्मर फ्रेश कंपनी ने उनको करीब 15 टन मसालों को ऑर्डर दिया। इसको लेकर वो 20 अप्रैल को आगरा आए। वृंदावन टॉवर में सातवें फ्लोर पर बने अपने आफिस में डील की। इसमें 10 टन जीरा, छोटी इलायची 500 किलो, बड़ी इलाचायी 500 किलो, जावित्री और सौफ 500 किलो सहित कुल 15 टन माल लिया था, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए थी। इन्होंने कहा था कि माल डिलीवर होते ही 30 प्रतिशत रकम ट्रांसफर कर देंगे, बाकी रकम बाद में देंगे। दो मई को ट्रक से माल भेज दिया गया। हलवाई की बगीची स्थित गोदाम में माल उतरवा लिया। जब रुपए की बात आई तो इन्होंने कहा कि एकाउंटेंट की तबियत खराब है। बाद में दे देंगे। इसके बाद इन सबके फोन स्विच आफ हो गए। 6 मई को जब दिल्ली से आए तो आफिस पर ताला लटका था। कंपनी ताला लगाकर फरार हो गई थी। दोनों कंपनियों की ओर से नौ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Previous Post

एमबीबीएस परीक्षा में फिर बड़ी गलती, जमकर हंगामा

Next Post

पत्नी से बातचीत नहीं करने की कहने पर भतीजे ने की चाचा की हत्या

Related Posts

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

June 13, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज और कल दो दिन आगरा में रहेंगे। आज...

कल महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

कल महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

June 13, 2026

आगरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा आ रहे हैं। वह दोपहर 2:30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से...

अरतौनी में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ने किया रात्रि प्रवास, ग्रामीणों ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं

अरतौनी में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ने किया रात्रि प्रवास, ग्रामीणों ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं

June 13, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी...

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

June 12, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा वार्ता के दौरान दिए गए आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ...

सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

June 12, 2026

आगरा। सदर तहसील में तैनात लेखपाल सतेंद्र सिंह को रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के आरोपों के चलते...

थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

June 12, 2026

आगरा। वारंटी महिला को थाने में थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में कोर्ट से मुंह की खाने के बाद...

Next Post
पत्नी से बातचीत नहीं करने की कहने पर भतीजे ने की चाचा की हत्या

पत्नी से बातचीत नहीं करने की कहने पर भतीजे ने की चाचा की हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

श्री डोरीलाल जी अग्रवाल की आज 36वीं पुण्यतिथि

श्री डोरीलाल जी अग्रवाल की आज 36वीं पुण्यतिथि

September 15, 2024
मोदी, योगी और दिनेश शर्मा को शिवपाल करने लगे हैं अब ट्विटर पर फॉलो, चर्चाएं फिर तेज

शिवपाल को डिप्टी स्पीकर बना सकती है भाजपा

April 4, 2022
राजस्थान की पुलिस ने आगरा में दवा बारोबारी के यहां छापा मारा

राजस्थान की पुलिस ने आगरा में दवा बारोबारी के यहां छापा मारा

June 2, 2023
कांग्रेस प्रत्याशी पर पत्नी ने लगाए आए दिन मारपीट के आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी पर पत्नी ने लगाए आए दिन मारपीट के आरोप

February 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां
  • कल महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • अरतौनी में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ने किया रात्रि प्रवास, ग्रामीणों ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं
  • कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.