• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा प्रदर्शन पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद थमा

September 18, 2026
in administration, Agra, Cultural, Education

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना रहा। नेशनल हाईवे को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एत्मादपुर से लेकर कलेक्ट्रेट तक चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रही। सुबह 10:00 बजे प्रदर्शनकारी हाईवे की तरफ आगे के लिए बढ़े। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस ने उनके ट्रैक्टर ले जाने पर रोक लगा दी और हाइड्रा से रास्ता जाम कर दिया। इससे प्रदर्शनकारी और ज्यादा भड़क गए। देर शाम उनका हंगामा शांत हुआ। 

सिस्टम सुधार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमान ठाकुर के नेतृत्व में यूजीसी के नए नियम के विरोध में समाई से लेकर कलेक्ट्रेट तक आज ट्रैक्टर मार्च निकाले जाने का ऐलान किया गया था। 500 ट्रैक्टर में 50 हजार लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे, ऐसा दावा किया गया था।  भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित कई क्षत्रीय समाज के पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोगों के द्वारा इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया गया था। गुरुवार को अधिकांश ने अपना समर्थन वापस लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से यह अपील की कि वह इस आंदोलन में शामिल नहीं होंगे। इसे स्थगित किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन भानू ने भी इसे स्थगित कर दिया। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि पिछली बार करणी सेना के एक आंदोलन में कई युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था जिससे उनका भविष्य खराब हो गया। इधर अंशुमान ठाकुर ने देर रात आंदोलन जारी रखने की बात कही और कहा वह ट्रैक्टर मार्च अवश्य निकालेंगे। आज सुबह 10:00 बजे अंशुमान ठाकुर के नेतृत्व में लोग आगे की ओर बढ़े। बाद में कुछ युवा और बुजुर्ग भी आ गए। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रास्ते में पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस प्रशासन उन्हें समझाने का प्रयास करता रहा।  पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से वार्ता होने के बाद अंशुमान ठाकुर ने प्रदर्शन को खत्म कर दिया। कुछ युवक हाईवे पर भी निकलकर आ गए थे जिन्हें पुलिस ने रोक दिया और बस में भरकर ले गई।

नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए लोग।

समाज के लोगों ने युवाओं के भविष्य को लेकर किया था चिंतन

आज निकलने वाले ट्रैक्टर जुलूस से पहले गुरुवार को फतेहाबाद रोड पर क्षत्रिय समाज व युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर चिंतन भी हुआ। इसमें क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गौरी शंकर सिकरवार ने कहा कि क्षत्रिय समाज अब जागरूक है और किसी के राजनीतिक स्वार्थ का मोहरा बनने को तैयार नहीं है। समाज और नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित और संरक्षित होना आवश्यक है। बार-बार देखा गया है कि बाहर से आने वाले कुछ नेता आंदोलन की घोषणा करते हैं, युवाओं को भावनात्मक रूप से उकसाते हैं और फिर वापस चले जाते हैं। लेकिन जब मुकदमे दर्ज होते हैं, पुलिस कार्रवाई होती है और परिवार परेशान होते हैं, तब उन युवाओं के साथ खड़ा कौन होता है, कोई नहीं। पूर्व के आंदोलनों में अनेक नवयुवकों पर दर्ज मुकदमों का आज तक संतोषजनक निराकरण नहीं हुआ है। 

Previous Post

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

Related Posts

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रोजी-रोटी पर संकट आता देखकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

रोजी-रोटी पर संकट आता देखकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

October 2, 2022
सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

March 23, 2025
आरपीएफ इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों ने किया जीजा-साले का अपहरण

आरपीएफ इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों ने किया जीजा-साले का अपहरण

December 13, 2022
38 मुकदमे दर्ज वाले अपराधी से जगदीशपुरा पुलिस की मुठभेड़, हुआ घायल

38 मुकदमे दर्ज वाले अपराधी से जगदीशपुरा पुलिस की मुठभेड़, हुआ घायल

March 24, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.