आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र के मारुति स्टेट में रविवार रात को हेल्थ सप्लीमेंट की दुकान करने वाले एक व्यक्ति को बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मार दी। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दौरेठा के रहने वाले शिवम मारुति स्टेट पर हेल्थ सप्लीमेंट की दुकान करते हैं। शिवम के दोस्त गौरव ने बताया कि रविवार देर रात शिवम स्कूटी से घर के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह एक गली में मुड़ा जहां तीन लोग मुंह पर कपड़े बांधे अपाचे से आ रहे थे। उन्होंने शिवम के पास अपनी बाइक को धीमा किया और उसके ऊपर गोली चला दी, जिससे गोली शिवम के पेट में जा लगी। एसीपी लोहामंडी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।











