आगरा। सदर में एक तीन मंजिला मार्किट में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां दहशत फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। आग से भारी नुकसान हुआ है
तीन मंजिल की बिल्डिंग में डोमिनोज पिज्जा, रेस्टोरेंट, जिम सहित कई ऑफिस और गोदाम हैं। सुबह करीब छह बजे लोगों ने प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर से धुआं उठता हुआ देखा। कुछ देर में आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी अमित कुमार फोर्स लेकर पहुंच गए, उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 15 मिनट में फायर ब्रिगेड की भी कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई लेकिन जब तक मार्केट जलकर राख हो चुकी थी।











