• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर होटल संचालक और उनके पुत्र ने बोला हमला

बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर होटल संचालक और उनके पुत्र ने बोला हमला

ताजगंज के सपा नेता के श्री कुंज होटल का मामला, एक बदमाश मौके से पकड़ा गया

September 16, 2022
in Agra, Crime

आगरा। सैयां में लूट करने वाले बदमाशों को होटल में पकड़ने गई पुलिस पर होटल संचालक और उसके पुत्र ने हमला बोल दिया। हंगामे के बीच में दो बदमाश मौके से भाग गए। एक को पुलिस ने पकड़ लिया।

सैयां में तमंचे के बल पर एक महिला से बदमाशों ने जेवरात लूट लिए थे। पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश बसई चौकी क्षेत्र में श्रीकुंज होटल में रुके हुए हैं। पुलिस लाइन में तैनात एसआई राजकुमार गिरी ताजगंज थाने के पुलिसकर्मियों को सादे कपड़े में लेकर उन्हें पकड़ने के लिए वहां पहुंच गए। पुलिस को आता देख होटल संचालक पप्पू यादव के बेटे ने हंगामा शुरू कर दिया। पप्पू यादव भी मौके पर आ गए। दोनों की आवाज सुनकर कमरे में रुके हुए बदमाश भाग गए। एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाश का नाम राजेंद्र निवासी शमसाबाद है। भागे हुए बदमाशों का नाम सचिन, देव हैं। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि उन्होंने महिला के जेवरात तमंचे के बल पर लूटे थे। इसके साथ ही फतेहाबाद में कई मोबाइल लुटे हैं। बदमाश के पास से दो लूटे गए मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी हुई है। इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों को भगाने में सहयोग करने वाले सपा नेता और उसके बेटे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Previous Post

कस्टडी में हेमरेज-4/ मरीज को मेदांता में ले जाने के लिए चल रही बात

Next Post

कर्मचारियों की हुंकार के बाद विवि प्रशासन बैकफुट पर, परीक्षा विभाग नहीं होगा शिफ्ट

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
कर्मचारियों की हुंकार के बाद विवि प्रशासन बैकफुट पर, परीक्षा विभाग नहीं होगा शिफ्ट

कर्मचारियों की हुंकार के बाद विवि प्रशासन बैकफुट पर, परीक्षा विभाग नहीं होगा शिफ्ट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले पकड़े

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले पकड़े

April 5, 2022
फंदे पर लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में लिखा मम्मी पापा मुझे माफ कर देना

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में लिखा मम्मी पापा मुझे माफ कर देना

April 9, 2022
पुलिस ने छह घंटे में लूट की वारदात का किया खुलासा

पुलिस ने छह घंटे में लूट की वारदात का किया खुलासा

March 19, 2024
एत्माद्दौला थाना पुलिस ने पकड़े तीन शातिर चोर

एत्माद्दौला थाना पुलिस ने पकड़े तीन शातिर चोर

July 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.