आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर का होली मिलन समारोह मंगलवार को कार्यालय पर भव्यता एवं दिव्यता के साथ मना।
अभाविप महानगर प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन करती आई है। इसी क्रम में इस वर्ष भी राजामंडी स्थित अभाविप के ब्रज प्रांत कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सांस्कृतिक नृत्य भी हुए। राधा-कृष्ण के स्वरूप ने नृत्य कर जमकर सभी के साथ फूलों की होली खेली।
विभाग प्रचारक आनंद ने कहा होली का त्योहार भक्त प्रहलाद की ईश्वर के प्रति अनन्य भक्ति और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा कि ब्रज की परंपरागत हवन कर होली का उत्सव मनाने वाली संस्कृति के संरक्षण के साथ अभाविप कार्यकताओं एवं समाज के अंदर सनातनत की लौ प्रज्वलित करने का कार्य करती आ रही है। हवन से नकारात्मक ऊजाओं के विनाश के साथ फूलों से आचरण की शुद्धि ही होली की वास्तविक महत्वता है जिसका अनुसरण अभाविप सफलतापूर्वक करती है। प्रान्त संगठन मंत्री मनीष राय ने बताया कि प्रतिवर्ष अभाविप लोक कल्याण के भाव को मन में धारण कर फूलों की होली का भव्य आयोजन करती है, ऐसा करने से सामाजिक परिवेश में सद्भावना एवं समरसता का उद्गम होता है। एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही समाज में प्रेम एवं शांति स्थापित करना सुनिश्चित करती आई है।

इस दौरान प्रान्त अध्यक्ष डॉ. मनु प्रताप सिंह, केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, पूर्व प्रान्त अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग, डॉ. बीके अग्रवाल, महानगर संगठन मंत्री नीरज, प्रांत मीडिया संयोजक प्रियंका तिवारी, महानगर मंत्री तान्या, प्रान्त सह मंत्री शुभम कश्यप, महंत निर्मल गिरी, राहुल चौधरी, संजय अग्रवाल, सिमरन उपाध्याय, पूर्व कार्यकर्ता सचिन गोयल, योगेंद्र त्यागी, सुग्रीव चौहान, मनमोहन सिंह, अशोक चौबे, अभिनव मौर्य, जीडी चाहर, मोहित सोलंकी, राजेश कुलश्रेष्ठ, केसर सिंह, डॉ. संगीता, डॉ. अमिता वर्मा आदि मौजूद रहे।











