• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
क्रांति तीर्थ श्रृंखला के तहत सम्मान पाकर भाव विह्वल हुए क्रांतिवीरों के परिजन

क्रांति तीर्थ श्रृंखला के तहत सम्मान पाकर भाव विह्वल हुए क्रांतिवीरों के परिजन

वीरांगना लक्ष्मीबाई शौर्य गाथा के मंचन ने लगाए चार चांद, निशि राज के देश भक्तिपरक गीतों ने बांधा समां

May 28, 2023
in Agra, Cultural, Good Work, Politics

आगरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में सीएआरडीसी यानी सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज द्वारा संस्कार भारती के सहयोग से संचालित क्रांति तीर्थ श्रंखला में रविवार शाम बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन में ताजनगरी के 15 क्रांतिवीरों का भावपूर्ण स्मरण किया गया।

इन क्रांतिवीरों में हार्डी बम कांड के रोशन लाल गुप्त करुणेश, वासुदेव गुप्ता और रामप्रसाद भारतीय, आजाद हिंद फौज से जुड़े पिलादा राम बब्बर, शीतला गली में बम बनाने का कारखाना लगाने वाले गौरी शंकर गर्ग, अध्यापक राम रतन, गांव सरेंधी के गजाधर सिंह, राधामोहन गोकुल, सोहनलाल शर्मा, गांव खाड़ा के उल्फत सिंह यादव, भूपाल सिंह कोठिया, ब्रिटिश सरकार के खजाने लूटने वाले बच्चा बाबू, ठाकुर राम सिंह, मोतीगंज की सभा में शहीद होने वाले बालक परशुराम और वीर गोकुला जाट शामिल रहे।
समारोह-अध्यक्ष पद्मश्री साहित्यकार डॉ. उषा यादव, मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, मुख्य वक्ता विद्या भारती के पूर्व महामंत्री एवं वर्तमान में सुरुचि प्रकाशन के अध्यक्ष डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी और स्वागताध्यक्ष डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में होटल टूरिस्ट मैनेजमेंट विभाग के निदेशक प्रो. लवकुश मिश्रा ने जब इन क्रांतिवीरों के परिजनों के रूप में डॉ. सुषमा सिंह, डॉ. श्री भगवान शर्मा, हरिमोहन सिंह कोठिया, अशोक गुप्ता, संजय गुप्त, वीरेंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सौनी लाल बब्बर, राज कुमार गर्ग और शरद कुमार लवानिया को फूल माला पहना कर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तो सब लोग भाव-विह्वल हो गए।
इस दौरान ब्रज पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा के जीवंत मंचन और सुप्रसिद्ध गायिका निशिराज के देशभक्ति परक गीतों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
समारोह का संचालन क्रांति तीर्थ श्रंखला के मंडल समन्वयक राज बहादुर सिंह राज ने किया। संस्कार भारती के अखिल भारतीय संरक्षक बांकेलाल गौड़ ने आभार व्यक्त किया।
समारोह में संस्कार भारती के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, आलोक आर्य, आदर्श नंदन गुप्त, अशोक अग्रवाल, प्रखर अवस्थी, प्रोफेसर नीलू शर्मा, डॉ. केशव शर्मा, अर्पित चित्रांश, डॉ. राजेंद्र मिलन, एसके मिश्रा, रामअवतार यादव, देवेंद्र कुमार, पंकज खंडेलवाल, पंकज चौरसिया, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, आशीष पाराशर और कुमार ललित भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Previous Post

चंबल के बीहड़ में स्थापित होगा इकोटूरिज्म: मंत्री जयवीर सिंह

Next Post

50 मिनट की बारिश में शहर बना ताल तलैया

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
50 मिनट की बारिश में शहर बना ताल तलैया

50 मिनट की बारिश में शहर बना ताल तलैया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पहले चरण में 12 क्षेत्र संवेदनशील

February 9, 2022
सिकंदरा में नाबालिग के साथ भाइयों ने किया गैंगरेप

सिकंदरा में नाबालिग के साथ भाइयों ने किया गैंगरेप

February 25, 2025
शाहगंज में गिरी बेकरी की बिल्डिंग, दो लोग दबे

शाहगंज में गिरी बेकरी की बिल्डिंग, दो लोग दबे

July 11, 2023
प्राचार्य के साथ मारपीट करने के मामले में डीआईओएस सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा

प्राचार्य के साथ मारपीट करने के मामले में डीआईओएस सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा

May 7, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.