• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जगदीशपुरा थाने में पीड़ित ने शिकायत के लिए कागज और पेन मांगा तो पुलिसकर्मी ने की पिटाई

जगदीशपुरा थाने में पीड़ित ने शिकायत के लिए कागज और पेन मांगा तो पुलिसकर्मी ने की पिटाई

अभद्र गालियां देते हुए थाने से भगाया, शिकायत कर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की

July 14, 2023
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। जगदीशपुरा थाने में एक हादसे की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित की ही पुलिसकर्मी ने पिटाई लगा दी। पीड़ित की गलती सिर्फ इतनी थी उन्होंने पुलिसकर्मी से पेन और कागज मांगा था। पुलिसकर्मी ने पिटाई करने के बाद गालियां देते हुए उसे दुत्कार कर थाने से भगा दिया। मामले में पीड़ित ने शिकायत की है।

अलबतिया के रहने वाले दीपांशु राजपूत का कहना है कि गुरुवार को वे अपने भोजनालय से अवधपुरी रोड से सुभाष नगर के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रक पेड़ों और तारों को तोड़ता हुआ जा रहा था। एक तार टूटने के बाद उनकी गर्दन में फंस गया, जिसके कारण उन्हें गहरी चोट आई। ट्रक चालक की शिकायत करने के लिए वह अवधपुरी चौकी पर गए तो वहां उनसे कहा गया कि आप थाने चले जाइए। जब वह थाने गए तो वहां एक पुलिसकर्मी से उन्होंने इस बात की शिकायत की। पुलिसकर्मी ने कहा कि तुम चौकी पर पहुंचो। मैं वहीं आता हूं। फिर हम दोनों मिलकर ट्रक को खोजेंगे। पीड़ित चौकी पर पहुंचकर काफी देर तक पुलिस कर्मी का इंतजार करता रहा लेकिन पुलिसकर्मी नहीं आया।  इसके बाद उन्होंने 112 पर शिकायत की। 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे फिर से थाने पर जाने के लिए कहा। जब वह वहां दोबारा पहुंचे तो एक पुलिसकर्मी को उन्होंने फिर से अपनी शिकायत बताई। पुलिसकर्मी ने कहा कि एक प्रार्थना पत्र लिखकर दे दो। जब उन्होंने उनसे कागज और पेन मांगा तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे और गालियां देने लगे। कहने लगे कागज भी घर से लेकर नहीं चलते हो। स्याही भी पुलिस की खर्च करोगे। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी और थाने से भगा दिया। इसी दौरान एक दरोगा आ गए और उन्हें लगा कि पीड़ित के साथ कुछ गलत हो रहा है। इसके बाद दरोगा जी ने एप्लीकेशन लिखवाई। पीड़ित ने शिकायत की है कि उसे गालियां देकर और पीटकर थाने से भगाया गया है। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

Previous Post

आजमपाड़ा में पुलिया तोड़ने को लेकर हुआ हंगामा

Next Post

शर्मनाक: गरीब बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी देकर लोहामंडी पुलिस ने वसूले सात हजार, कहा सस्ते में छोड़ दिए

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
शर्मनाक: गरीब बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी देकर लोहामंडी पुलिस ने वसूले सात हजार, कहा सस्ते में छोड़ दिए

शर्मनाक: गरीब बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी देकर लोहामंडी पुलिस ने वसूले सात हजार, कहा सस्ते में छोड़ दिए

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026
नाई की मंडी में कारोबारी के घर में 25 लाख नगद और आभूषण की चोरी

नाई की मंडी में कारोबारी के घर में 25 लाख नगद और आभूषण की चोरी

December 5, 2022
पहले अपना घर संभाल लें राहुल गांधी- मायावती

शहरी निकाय चुनावों में किस्मत आजमाएगी बसपा

April 16, 2022
देर रात कई दरोगाओं के हुए तबादले

देर रात कई दरोगाओं के हुए तबादले

June 11, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.