आगरा। सोमवार को दिल्ली से गोरखपुर के लिए जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से बस में सवारियों के बीच में चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने गाड़ी रोककर सवारियों को उतारा। इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एक प्राइवेट बस सुबह 7:00 बजे दिल्ली से गोरखपुर के लिए चली थी। इसमें 45 सवारी बैठी हुई थीं। कुबेरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर अचानक बस के तारों में आग लग गई। धीरे-धीरे पूरी बस जलना शुरू हो गई। जैसे ही चालक की धुंए पर नजर पड़ी, उसने सवारियों को उतार दिया। सूचना पर एत्मादपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दमकल को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।












