आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर तीन पर एक्टिवा पर दो लोग रॉन्ग साइड पर चल रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बमरौली कटारा घटना स्थल पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार ताजगंज के रहने वाले थे। मृतकों के नाम क्रमशः आबेश खान उम्र 28 वर्ष पुत्र तसलीम खान और सहराज खान थे। युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात वाहन की जानकारी में जुटी है। थानाध्यक्ष बमरौली कटारा विकास राणा ने बताया सड़क हादसे में दो की मौत हुईं हैं।











