• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राज्यसभा सांसद नवीन जैन की रेल मंत्री से मांग- ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम ‘रावली महादेव रेलवे स्टेशन’ किया जाए

राज्यसभा सांसद नवीन जैन की रेल मंत्री से मांग- ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम ‘रावली महादेव रेलवे स्टेशन’ किया जाए

ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आधारों पर इस परिवर्तन की आवश्यकता को रेखांकित किया

March 9, 2025
in administration, Agra, Cultural, Politics, Travel

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के अंतर्गत आने वाले ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘रावली महादेव रेलवे स्टेशन’ करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। पत्र में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आधारों पर इस परिवर्तन की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है।

सांसद नवीन जैन ने पत्र में लिखा है, ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम मुगलकालीन इतिहास से जुड़ा हुआ है। ईदगाह मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ द्वारा 1674 में किया गया था, जबकि रेलवे स्टेशन की स्थापना अंग्रेजों के शासनकाल (150 वर्ष पूर्व) में हुई थी। वर्तमान में, भारत औपनिवेशिक प्रतीकों को हटाकर अपनी संस्कृति और परंपराओं का पुनः गौरव स्थापित कर रहा है, ऐसे में इस स्टेशन का नाम बदलना उचित है।

रावली महादेव मंदिर का ऐतिहासिक महत्व
सांसद नवीन जैन ने नाम परिवर्तन के पीछे ऐतिहासिक रावली महादेव मंदिर का विशेष महत्व बताया है। कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना आमेर के राजा मान सिंह ने 1582 में की थी, जब वे अफगानिस्तान के युद्ध क्षेत्र से शिवलिंग लेकर आए थे। इसे अन्यत्र स्थापित करने का हर प्रयास असफल हुआ, जिसके कारण यह शिवलिंग इसी स्थान पर स्थापित कर मंदिर का निर्माण हुआ।
ब्रिटिश शासनकाल में रेलवे लाइन बिछाते समय भी इस मंदिर को हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन सभी असफल रहे। अंततः रेलवे ट्रैक को ‘S’ आकार में मोड़ना पड़ा, जो आज भी रेलवे मार्ग में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

आस्था और संस्कृति की पुनर्स्थापना की मांग
श्री जैन ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि नाम परिवर्तन से धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान मिलेगा और इससे भावी पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा, यह स्थल पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बन सकता है।

सरकार से निर्णय की अपील
पत्र में रेल मंत्री से अनुरोध किया गया है कि ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘रावली महादेव रेलवे स्टेशन’ किया जाए, जिससे यह स्थल अपने वैभवशाली इतिहास और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप एक उपयुक्त और राष्ट्रहितकारी नाम से सुशोभित हो सके।

Previous Post

अछनेरा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Next Post

नाई की मंडी जमीन कांड: ‘खाकी-खादी-दबंगों’ तीनों का गठजोड़ आ रहा सामने, आरोपी घूम रहे पुलिस के साथ !

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
नाई की मंडी जमीन कांड: ‘खाकी-खादी-दबंगों’ तीनों का गठजोड़ आ रहा सामने, आरोपी घूम रहे पुलिस के साथ !

नाई की मंडी जमीन कांड: 'खाकी-खादी-दबंगों' तीनों का गठजोड़ आ रहा सामने, आरोपी घूम रहे पुलिस के साथ !

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इस बार पश्चिम बंगाल के पर्यटक पर बंदर ने बोला हमला

इस बार पश्चिम बंगाल के पर्यटक पर बंदर ने बोला हमला

September 23, 2022
बालिका से छेड़छाड़ करने वाला मौलाना गिरफ्तार

बालिका से छेड़छाड़ करने वाला मौलाना गिरफ्तार

September 7, 2022
महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पार्षद सहित तीन पर मुकदमा

महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पार्षद सहित तीन पर मुकदमा

June 27, 2024

करहल से चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

January 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.