• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नाई की मंडी जमीन कांड: ‘खाकी-खादी-दबंगों’ तीनों का गठजोड़ आ रहा सामने, आरोपी घूम रहे पुलिस के साथ !

नाई की मंडी जमीन कांड: ‘खाकी-खादी-दबंगों’ तीनों का गठजोड़ आ रहा सामने, आरोपी घूम रहे पुलिस के साथ !

पीड़ित पक्ष मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए मांग रहा समय, आगरा पुलिस से नहीं न्याय की उम्मीद

March 9, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। नाई की मंडी थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जे का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। इसमें खाकी, खादी और दबंगों तीनों का गठजोड़ सामने आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि कब्जा करने वाले फरार नहीं है। नाई की मंडी पुलिस के साथ घूमते देखे गए हैं। जांच के नाम पर अभी तक पीड़ित एक्सपोर्टर को कई बार थाने बुलाया जा चुका है। पीड़ित पक्ष पुलिस की कार्य शैली को देख पहले ही समझ गया था, पुलिस आरोपियों के साथ है। इसलिए अब उसे आगरा पुलिस से ज्यादा न्याय की उम्मीद नहीं है। पीड़ित पक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पॉश कालोनी भरतपुर हाउस निवासी शू एक्सपोर्टर सारु मुंजाल ने वर्ष 2006 में धाकरान चौराहे के पास तीन लोगों से करीब 180 वर्ग गज जमीन खरीदी थी। वर्ष 2008 में एक पक्ष ने सिविल वाद दायर किया। जो कोर्ट में विचाराधीन है। जमीन पर तभी से सारु मुंजाल का कब्जा था। गुरुवार की रात भूखंड पर लगे दो गेटों के ताले तोड़कर नए ताले लगाए गए। दीवार पर मान सिंह धाकड़ और रमेश धाकड़ ने अपना नाम लिखवा दिया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित पक्ष को इसकी जानकारी हुई। सुबह से शाम तक थाने के कई चक्कर काटे। तहरीर लेकर जांच करना तो दूर की बात पुलिस ने पीड़ित पक्ष की बात तक नहीं सुनी। पीड़ित पक्ष को टरका और दिया। देर रात यह मामला पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड की जानकारी में पहुंचने के बाद एसीपी  आस्था जयसवाल को जांच करने के लिए भेजा गया।   प्रारंभिक जांच में कब्जे की पुष्टि हुई। इसके बाद मुकदमा लिखा गया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपित ने सिर्फ अपने ताले नहीं डाले मौके पर गार्ड भी तैनात कर दिए थे। शनिवार की रात भी दबंग मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस भी उनके साथ थी जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। हालांकि दरोगा के द्वारा सफाई दी जा रही है 112 की सूचना थी। 112 पर किसने फोन किया इस बात का जवाब दरोगा के पास भी नहीं है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दबंग पुलिस के साथ घूम रहे थे। पुलिस की मिलीभगत नहीं होती तो पुलिस आरोपित को थाने में बैठा लेती। कानूनी कार्रवाई करती। इस मामले में पुलिस कार्रवाई से बच रही है। बार-बार जांच के नाम पर पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष चीख चीख कर मांग कर रहा है कि मौके पर उनका ताला था, दीवार पर उनका नाम था। पहले जैसी स्थिति बहाल हो। घटना में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही। वह आरोपियों से मिली हुई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि सोमवार को पहले यह मामला नेंशनल चैंबर और एफमेक संस्था के समक्ष रखा जाएगा। जल्द ही इस मामले में एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा। मुख्यमंत्री को बताया जाएगा आगरा में पुलिस के इशारे पर कैसे जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं।

रविवार को थाने बुलाकर पुलिस ने कहा ताला लगा रहने दो, सुनकर पीड़ित पक्ष हुआ हैरान
मामला सुर्खियों में आने के बाद रविवार सुबह नाई की मंडी पुलिस ने पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से कहा कि ताला लगा देने से और दीवार पर पुताई करने से क्या होता है। पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकती है।  पीड़ित पुलिस के इन शब्दों को सुनकर हैरान हो गया।  उन्होंने सवाल भी खड़े किए कि किसी की संपत्ति पर आखिर कोई ताला कैसे डाल देगा। अपना नाम लिख देगा। पुलिस की नजर में यह अपराध नहीं तो मुकदमा क्यों लिखा। 

डीसीपी ने मीटिंग में पूछा कब्जा कैसे हो गया, इंस्पेक्टर के पास नहीं था कोई जवाब

डीसीपी सिटी के पद पर सोनम कुमार ने रविवार को चार्ज ले लिया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने सभी एसीपी और इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने इंस्पेक्टर से पूछा जमीन पर कब्जे का क्या मामला था। इंस्पेक्टर अमित मान बोले मेरे संज्ञान में तो छुट्टी जाने से एक दिन पहले ही आया था। डीसीपी ने पूछा एक दिन पहले आपके सामने पीड़ित आया था तो आपने क्या कार्रवाई की? इस बात का इंस्पेक्टर के पास कोई जवाब नहीं था। डीसीपी ने कहा आप छुट्टी पर चले गए। इसका मतलब यह नहीं कि आपकी संलिप्तता नहीं थी। अगर इस मामले में आपकी संलिप्तता सामने आई तो कड़ी कार्रवाई होगी। डीसीपी ने यह भी कहा कि जगदीशपुरा कांड में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर हट गए थे तब भी आपकी समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि जमीनों पर कब्जे की शिकायत नहीं आनी चाहिए। अगर कुछ हुआ तो एसीपी और इंस्पेक्टर जिम्मेदार होंगे।

आगरा में बड़े-बड़े मामलों में नहीं हुई कोई कार्रवाई, क्या इसलिए लगातार कांड हो रहे?

आगरा कमिश्नरेट पिछले कुछ महीने में कई शर्मनाक मामले सामने आए हैं। हैरानी की बात है कि एसीपी ने भी इंस्पेक्टर्स के खिलाफ रिपोर्ट दी। फिर भी उच्च अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ताजा मामला पर्यटन थाने का है वहां पर थानाध्यक्ष प्रीति चौधरी की पुलिस लाइन के सिपाहियों के साथ विदेशी पर्यटकों को ताजमहल में एंट्री कराने की वीडियो सामने आई थी। अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एक इंस्पेक्टर ने थाने से टप्पेबाज गैंग छोड़ दिया था उन पर भी कार्रवाई नहीं हुई। एक इंस्पेक्टर की एलआईयू ने अवैध धंधों में संलिप्त होने की रिपोर्ट दी। फिर भी वह नहीं हटे।  एक दरोगा ज्वेलर्स को पैसा लेकर बीच रास्ते से छोड़ आया उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिकंदरा में इंस्पेक्टर पर कब्जा कराने से लेकर लूट का मुकदमा नहीं लिखने तक कई बार आरोप लगे लेकिन फिर भी वह कायम हैं। कई चोरों को भी उन्होंने छोड़ दिया। फिर भी वह बच गए। 

Previous Post

राज्यसभा सांसद नवीन जैन की रेल मंत्री से मांग- ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम ‘रावली महादेव रेलवे स्टेशन’ किया जाए

Next Post

आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की तालाबंदी

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

Next Post
आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की तालाबंदी

आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की तालाबंदी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लगातार 17वीं बार निर्विरोध अतिथिवन समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद नवीन जैन

लगातार 17वीं बार निर्विरोध अतिथिवन समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद नवीन जैन

April 5, 2026
नए साल के जश्न से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, पीएसी भी मौजूद

नए साल के जश्न से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, पीएसी भी मौजूद

December 31, 2024

मृतका के भाई ने 5 लोगों के खिलाफ दी तहरीर

November 12, 2021

फतेहपुर सीकरी, ग्रामीण और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में क्या हैं समीकरण, जानें इस खबर में

January 28, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.