• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आईपीएल सट्टे में रुपए हारने पर चचेरे भाई ने रची थी 28 लाख की चोरी की साजिश

आईपीएल सट्टे में रुपए हारने पर चचेरे भाई ने रची थी 28 लाख की चोरी की साजिश

September 19, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। तीन दिन पूर्व थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव पुरा सुताहरी में अज्ञात चोरों ने सूने घर से नगदी सहित लाखों रूपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए थे।  पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चोरी किए गए माल को भी बरामद  कर लिया है। 

 कृष्ण मुरारी की स्याही पुरा चौराहे पर खाद बीज की दुकान है। घटना वाले दिन कृष्ण मुरारी की पत्नी सरिता प्राथमिक विद्यालय पुरा सुताहरी में पढाने गई थीं, उसके बाद कृष्ण मुरारी स्याहीपुरा स्थित अपनी खाद बीज की दुकान पर चला गया। दोपहर करीब 11:30 बजे मां रामबेटी देवी खेत से घर पर पहुंची तो घर के अंदर अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अज्ञात चोर दो लाख 30 हजार रुपए की नगदी व लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। पीड़ित कृष्ण मुरारी की तहरीर पर बसई अरेला पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया।  बसई अरेला पुलिस ने एसओजी व सर्विलास टीम की मदद से सत्यराम पुत्र महावीर सिंह निवासी स्याही पुरा थाना बसई अरेला व सौरभ उर्फ पांडे पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी पुरा सुताहरी थाना बसई अरेला को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने 25 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण (400 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी) व दो लाख 49 हजार रूपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डीसीपी पूर्वी  सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि तीन दिन पूर्व थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव पुरा सुताहरी में हुई लाखों रुपए की चोरी की घटना में दो चोर पकड़े गए हैं। पकड़े गये अभियुक्त आईपीएल सट्टा खेलते थे। आईपीएल में रुपए हारने पर उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चोरी की साजिश रची थी। एक आरोपी परिवार का ही है, जिसका नाम सौरभ उर्फ पांडे पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी पुरा सुताहरी है जो वादी कृष्ण मुरारी का चचेरा भाई है। सौरभ ने अपने साथी सत्यम जो कि गाड़ी चालक है व डीजे की दुकान चलाता है उसके साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

Previous Post

बिना नक्शा पास अवैध निर्माण पर प्राधिकरण ने की कार्रवाई

Next Post

अश्लील इशारों के साथ अश्लील बातें करता है शिक्षक, एसडीएम से की शिकायत

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
अश्लील इशारों के साथ अश्लील बातें करता है शिक्षक, एसडीएम से की शिकायत

अश्लील इशारों के साथ अश्लील बातें करता है शिक्षक, एसडीएम से की शिकायत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यमुना पार में भारी संख्या में पकड़े गए गाय और सांड

यमुना पार में भारी संख्या में पकड़े गए गाय और सांड

September 1, 2023
आकाश आनंद ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बोला हमला

आकाश आनंद ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बोला हमला

April 11, 2024
जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी का हुआ श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के आगमन में सज गए घर-द्वार

जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी का हुआ श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के आगमन में सज गए घर-द्वार

October 2, 2026
सिकंदरा में हाईवे पर रात भर शव को रौंदते रहे वाहन

सिकंदरा में हाईवे पर रात भर शव को रौंदते रहे वाहन

January 2, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.