• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गैंगरेप की धारा हटाने में दरोगा निलंबित, थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गेंद पुलिस कमिश्नर के हाथ में

गैंगरेप की धारा हटाने में दरोगा निलंबित, थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गेंद पुलिस कमिश्नर के हाथ में

ट्रांस यमुना थाने में हुआ था खेल, जानबूझकर हटाई गई थी धारा, मिशन शक्ति को लगाया पलीता

October 21, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। गैंग रेप और अपहरण जैसी गंभीर धारा में आरोप सिद्ध होने पर भी विवेचना में से उसे हटाने पर ट्रांस यमुना थाने के दरोगा को डीसीपी सिटी ने निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार पुलिस कमिश्नर को है। इसलिए उन्होंने उस पर कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख दिया है। पुलिस कमिश्नर उन्हें कब निलंबित करेंगे यह देखने वाली बात है।

ट्रांसयमुना क्षेत्र निवासी एक युवती 17 जून 2023 को लापता हुई थी। 12 जुलाई को उसकी मां ने ट्रांसयमुना थाने में कोचिंग संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 366 के तहत मुकदमा लिखाया गया। मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन बाद युवती घर लौट आई। उसने जो कहानी अपने परिजनों को बताई उसे सुनकर घरवाले हैरान रह गए। उन्होंने बेटी के 164 के बयान दर्ज कराने के लिए कहा। पुलिस 164 के बयान दर्ज नहीं करा रही थी। तमाम शिकायतों के बाद विवेचक एसआई शिव मंगल ने चार सितंबर को युवती के 164 के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पांच सितंबर को बयानों का अवलोकन किया। मुकदमे में 376 डी की धारा बढ़ाई। एक आरोपित का नाम भी बढ़ाया। नया कोई साक्ष्य संकलित किए बिना छह अक्तूबर को चार्जशीट एसीपी छत्ता की पेशी में भेजी। मुकदमे से अपहरण और गैंगरेप की धारा हटता देखकर एसीपी हैरान हो गए। दरोगा ने चार्जशीट सिर्फ जानलेवा हमला और गाली-गलौज की धारा में लगाई थी। दरोगा ने तर्क दिया कि युवक-युवती में झगड़ा हुआ था। 112 नंबर पर सूचना दी गई थी। यह घटनाक्रम पुराना था। धारा हटाने के पीछे विवेचक के पास कोई ठोस साक्ष्य और आधार नहीं था। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने विवेचक और थानाध्यक्ष के खिलाफ डीसीपी सिटी को गोपनीय रिपोर्ट दी थी। गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को डीसीपी सिटी सूरज राय ने विवेचक शिव मंगल को निलंबित कर दिया। थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को लिखा है।  केस डायरी थानाध्यक्ष ने अग्रसारित की थी। इसका मतलब होता है कि वह दरोगा द्वारा की गई विवेचना से सहमत थे। पुलिस कमिश्नर अब उन्हें कब निलंबित करेंगे यह देखने वाली बात होगी।

Previous Post

40 कांस्टेबल को कारखासी की बहुत बड़ी सजा मिली, वह भी शपथ पत्र लाने के लिए तैयार !

Next Post

महिला कांस्टेबल को नियम विरुद्ध नियुक्ति देने में क्या कोई खेल भी हुआ है, उठ रहे हैं सवाल

Related Posts

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

June 22, 2026

आगरा।  किरावली तहसील परिसर में एक फरियादी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीटने...

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

June 22, 2026

आगरा। जैतपुर थाना पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की हत्या हो गई। मृतक ने हत्या धमकी देने वालों की...

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

June 21, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित बसई इलाके में एक होटल में ठहरे युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या...

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

June 21, 2026

आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ताजनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख मैदानों, पार्कों और...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

June 20, 2026

आगरा। ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को आगरा कैंट जीआरपी ने महज...

Next Post
महिला कांस्टेबल को नियम विरुद्ध नियुक्ति देने में क्या कोई खेल भी हुआ है, उठ रहे हैं सवाल

महिला कांस्टेबल को नियम विरुद्ध नियुक्ति देने में क्या कोई खेल भी हुआ है, उठ रहे हैं सवाल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जज कंपाउंड की जमीन पर भी पड़ी भू माफिया को नजर

जज कंपाउंड की जमीन पर भी पड़ी भू माफिया को नजर

April 13, 2024

बाह, फतेहाबाद और खेरागढ़ का चुनावी मिजाज जानें इस खबर में

February 1, 2022
बच्चे के अपहरण में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, सगे चाचा ने किया था अपहरण

बच्चे के अपहरण में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, सगे चाचा ने किया था अपहरण

October 25, 2025
विधि छात्रों को किन-किन बातों की होनी चाहिए जानकारी, विश्वविद्यालय का लीगल एड क्लीनिक कर रहा जागरूक

विधि छात्रों को किन-किन बातों की होनी चाहिए जानकारी, विश्वविद्यालय का लीगल एड क्लीनिक कर रहा जागरूक

June 21, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल
  • पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने
  • ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.