• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
40 कांस्टेबल को कारखासी की बहुत बड़ी सजा मिली, वह भी शपथ पत्र लाने के लिए तैयार !

40 कांस्टेबल को कारखासी की बहुत बड़ी सजा मिली, वह भी शपथ पत्र लाने के लिए तैयार !

कारखासों के हटने से न तो भ्रष्टाचार रुका न थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव आया

October 21, 2023
in Agra, News, Police

आगरा। 40 कांस्टेबल को कारखासी की बहुत बड़ी सजा मिली। सिर्फ एक पुलिसकर्मी को तैनाती मिली। शेष आज भी कारखास होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। कारखासों के हटने से न तो भ्रष्टाचार रुका न थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव आया। इस दौरान दूसरे अन्य पुलिसकर्मी जो निलंबित हुए लाइन हाजिर हुए वह तक थानों पर पहुंच गए। कई तो थाना प्रभारी बन गए। शपथ पत्र लाने पर थाना प्रभारी को बचता देखकर यह पुलिसकर्मी भी शपथ पत्र लाने के लिए तैयार हैं कि उन्होंने भी कोई गलत काम नहीं किया।

बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चुन-चुनकर थाना प्रभारियों के कारखासों को लाइन हाजिर किया था। पुलिस लाइन में एक टीम बनाई गई थी। स्पेशल 41 नाम दिया गया।   एसएसपी ने  41 पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन में विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार कराया गया था। सभी उस कसौटी पर खरे उतरे। किसी के खिलाफ कोई विभागीय जांच लंबित नहीं है। किसी को कोई दंड नहीं मिला। आगरा कमिश्नरेट बन गया। 41 में से सिर्फ एक मुख्य आरक्षी अजय जयसवाल की सिफारिश तगड़ी थी। उसे न्यू आगरा थाने में ही तैनाती मिल गई। शेष पुलिस कर्मियों को डेढ़ साल से किसी थाने में तैनाती नहीं मिली है। कुछ पुलिस लाइन में हैं। कुछ की ट्रैफिक लाइन में ड्यूटी है। पुलिस अनुशासित बल है। इसलिए ये पुलिस कर्मी खामोश हैं। पिछले डेढ़ साल में कई इंस्पेक्टर और दरोगा लाइन हाजिर हुए। कुछ निलंबित भी हुए। वह सभी शपथपत्र ले आए। जांच में उन्हें क्लीनचिट मिल गई। दोबारा थानों पर पहुंच गए। कुछ तो थाना प्रभारी बन गए। वर्तमान में 40 अभी भी परेशान हैं। रह-रहकर उन्हें यही बात परेशान करती है कि कारखासी की बहुत बड़ी सजा मिल गई। क्या यह संभव है कि बिना थाना प्रभारी की मर्जी के कोई कारखासी कर ले। उन थाना प्रभारियों के खिलाफ आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। कमिश्नरेट में वसूली की शिकायतें बदस्तूर जारी हैं। जिनके खिलाफ मुकदमे लिखे गए थे उन्हें तक तैनाती मिल गई। स्पेशल 40 के लिए समय-समय पर नए आदेश जारी होते हैं। कभी जज कंपाउंड की सुरक्षा में लगाया जाता है तो कभी रामबारात और जनकपुरी में विशेष ड्यूटी दी जाती है। 

Previous Post

गजब: अधिकारियों को पता ही नहीं चला और इस्तीफा दे चुकी महिला कांस्टेबल ने ज्वाइन कर लिया

Next Post

गैंगरेप की धारा हटाने में दरोगा निलंबित, थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गेंद पुलिस कमिश्नर के हाथ में

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
गैंगरेप की धारा हटाने में दरोगा निलंबित, थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गेंद पुलिस कमिश्नर के हाथ में

गैंगरेप की धारा हटाने में दरोगा निलंबित, थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गेंद पुलिस कमिश्नर के हाथ में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एटा में सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़े

एटा में सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़े

March 21, 2022
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके सिंह को हटाया

स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके सिंह को हटाया

May 25, 2023
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. सालुंखे

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. सालुंखे

April 2, 2023
सनी देओल की गदर फिल्म ने पहले दिन ही मचाया गदर

सनी देओल की गदर फिल्म ने पहले दिन ही मचाया गदर

August 11, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.