• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ताजमहल के आस-पास हर दो घंटे में पानी का छिड़काव करने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

ताजमहल के आस-पास हर दो घंटे में पानी का छिड़काव करने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

वायु प्रदूषण नियंत्रण करने के संबंध में मंडलायुक्त ने ली बैठक

November 7, 2023
in administration, Agra, Environment, News, Tourism

आगरा। वायु प्रदूषण नियंत्रण करने के संबंध में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मंडल के चारों अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।मंडलायुक्त ने चारों जनपदों में सड़क किनारे तीन बार, ताजमहल के आस-पास हर दो घंटे में टैंकर और स्मॉग गन से पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए।  

बैठक में मंडलायुक्त ने बढ़ते वायु प्रदूषण और धुंध को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण के रोकथाम को प्रभावी उपाय किये जायें। उन्होंने कहा कि विगत दिनों ताजमहल के आस-पास वायु प्रदूषण का अत्यधिक प्रभाव देखने को मिला। यदि धुंध में ताजमहल नहीं दिखेगा तो पर्यटक फिर शहर में क्यों आएंगे। यह स्थिति जन स्वास्थ्य के साथ आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन आदि के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने कहा कि विशेषकर आगरा-मथुरा में वायु प्रदूषण से बुरा हाल है। शाम के समय धुंध और भी बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के संबंध में दिशा-निर्देश देने से पूर्व मंडलायुक्त ने चारों जनपदों के डीएम से उनके जनपद में वायु प्रदूषण की स्थिति की जानकारी लेते हुए पूछा कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए क्या प्रयास किये जा रहे हैं।

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में सड़क किनारे एक दिन में तीन बार व्यापक रूप से पानी का छिड़काव किया जाए। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी सहित सभी विभागों द्वारा जहां भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं उन्हें ढककर रखा जाए। निर्माण स्थल के आसपास धूल न उड़े उसके लिए टैंकर या स्मॉग गन से लगातार पानी का छिड़काव होता रहे। सभी बड़े व निजी जगहों पर भी निर्माण कार्य हो रहा है तो वहां भी पानी का छिड़काव किया जाए। जहां पर पेड़-पौधों की संख्या ज्यादा है उन पर वॉटर स्प्रे किया जाए। ज्यादा से ज्यादा मैकेनिकल सफाई कराई जाए। कहीं भी सी एन डी वेस्ट न फैला हो। मंडलायुक्त ने कहा कि कूड़ा जलने की शिकायतें भी बहुत आती हैं। मैनपुरी जनपद में पराली जलाए जाने की कई घटनाएं सामने आईं हैं जिस कारण मैनपुरी में भी एक्यूआई काफी खराब हुआ है। इन घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जाए। वहीं ताजमहल के आस-पास वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मंडलायुक्त ने नगरायुक्त को कम से कम हर दो घंटे में पानी का छिड़काव करते रहने के निर्देश दिए।

आगरा और मथुरा के नगरायुक्त को निर्देश देते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ICCC के पर्यावरण सेंसर से एक्यूआई का एक्यूरेसी और इंटीग्रेटेड डेटा मिले। आवश्यकतानुसार आईटीएमएस स्टेशन की संख्या बढ़ाई जाए। जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वे दिन में दो बार ICCC से मिलने वाले डेटा का विश्लेषण करें और प्रतिदिन उसमें सुधार किया जाए।

मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन अपने स्तर पर सभी विभागों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों और प्रयासों की समीक्षा करेंगे। शासन से प्राप्त सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एनफोर्समेंट टीम तैनात की जाए जो लगातार मोनिटरिंग करें और जहां भी मानकों या नियमों की अनदेखी देखने को मिलती है, वहां जुर्माना लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Previous Post

एत्मादपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली

Next Post

दीपावली व छठ पूजा पर्वों को देखते हुए विशेष ट्रेन चलेंगी

Related Posts

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

June 17, 2026

आगरा। आज सुबह सदर में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव घर से कुछ दूरी...

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

June 16, 2026

आगरा। फतेहाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हुए वबाल में 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

June 16, 2026

आगरा। शाहगंज के शूटर ओपी-लाला के भतीजे ने संपत्ति के विवाद में गोली मारकर बहन की हत्या कर दी थी।...

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

June 16, 2026

आगरा। मंगलवार को एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने सड़क पर बनी मजार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में...

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

June 15, 2026

आगरा। मारपीट के आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए  सोमवार को हरीपर्वत थाने की संजय प्लेस...

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

June 15, 2026

आगरा। सोमवार रात को इरादत नगर नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए एक...

Next Post
दीपावली व छठ पूजा पर्वों को देखते हुए विशेष ट्रेन चलेंगी

दीपावली व छठ पूजा पर्वों को देखते हुए विशेष ट्रेन चलेंगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

July 14, 2022
पुलिस अपर आयुक्त ने किया तीन थानों का निरीक्षण, मची खलबली

पुलिस अपर आयुक्त ने किया तीन थानों का निरीक्षण, मची खलबली

February 18, 2023

शहीद पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर आज शाम तक पहुंचेगा आगरा

December 10, 2021
सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

June 17, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत
  • फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल
  • संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा
  • आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.