आगरा। एत्मादपुर के कुबेरपुर में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। तीन बदमाश के पैर में गोली लगी है, उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार ने बताया कि बीते दिनों कुछ बदमाशों ने कुबेरपुर SBI ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट का प्रयास किया था। पुलिस बदमाशों को पकड़ने में लगी हुई थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश गढ़ी रामी की तरफ कोई घटना करने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग हुई। काफी देर तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। पुलिस की फायरिंग में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनके नाम राहुल कश्यप पुत्र किशोरी लाल निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी थाना उत्तर फिरोजाबाद, विशाल उर्फ पप्पू पुत्र इतवारी लाल निवासी ठार फूटा थाना रामगढ़ फिरोजाबाद, शिवकुमार उर्फ सोनू पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम शाहपुर थाना नारखी फिरोजाबाद शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान एसीपी एत्मादपुर सौरव सिंह, इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह, चौकी प्रभारी छलेसर दीपक कुमार आदि शामिल रहे।










