आगरा। शमसाबाद में सलोनी ग्रुप (सरसों के तेल के कारोबारी) के ठिकानों पर जीएसटी का छापा पड़ा है। ना ही किसी को अंदर आने दिया जा रहा है ना ही किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है।
गुरुवार को सरसों तेल के बड़े कारोबारी सलोनी ग्रुप के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी टीम ने अचानक छापेमारी की। टीम सलोनी ग्रुप के शमसाबाद, दिगनेर प्लांट पर पहुंची। टीम सीधे कंपनी के अंदर चली गई। छापेमारी के लिए जीएसटी टीम दो बस और कई गाड़ियों में पहुंची है। टीम के द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।











