• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालकों को अब प्रशिक्षण वाहनों का परमिट लेना होगा

ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालकों को अब प्रशिक्षण वाहनों का परमिट लेना होगा

मंडलायुक्त ने मंगलवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक की

December 19, 2023
in administration, Agra, Development

आगरा। मंडलायुक्त ने मंगलवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में कई दिशा निर्देश दिए। ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालकों को अब प्रशिक्षण वाहनों को परमिट लेना होगा। आगरा से सेक्टर 37 वाया परीचौक यमुना एक्सप्रेस वे पर बीएस-6 सीएनजी तथा 2016 मॉडल की डीजल चालित बसों को ही नवीन परमिट किया जाएगा।

बैठक में सर्व प्रथम विभिन्न श्रेणी के वाहनों को उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1988 के अंतर्गत एक जुलाई 2023 से 30 नवंबर 2023 तक पांच माह में जारी नए परमिट, परमिट नवीनीकरण, वाहन प्रतिस्थापन एवं परमिट निरस्तीकरण का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें निजी सवारी बस,माल वाहन, स्कूल बस, इत्यादि हेतु 3893 नए परमिट, 1027 वाहनों का परमिट नवीनीकरण, 68 वाहनों का वाहन प्रतिस्थापन तथा 2197 परमिटों का निरस्तीकरण अनुमोदन को संभागीय परिवहन प्राधिकरण के समक्ष विचार के लिए रखा गया। जिसका अनुमोदन किया गया। बैठक में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सिटी बसों, ओला, ऊबर आदि में भी महिलाओं के साथ बुजुर्गों, बच्चों एवं दिव्यांगजनों को सम्मिलित किए जाने तथा सीसीटीवी व पैनिक बटन लगाए जाने की अतिरिक्त शर्त वाहनों के परमिट में जोड़े जाने के प्रस्ताव को विचार के लिए रखा गया। बैठक में शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं अन्य यात्रियों के सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कराए जाने हेतु ओला,ऊबर से संबंध व संचालित टैक्सी एवं अन्य समस्त प्रकार के टैक्सी वाहन चालकों, वाहन स्वामी का चरित्र सत्यापन कराना अनिवार्य बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिन्हें प्राधिकरण की बैठक में अनुमोदन दिया गया। बैठक में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालकों को प्रशिक्षण वाहनों हेतु परमिट की व्यवस्था किए जाने, प्रशिक्षण वाहन चालन हेतु क्षेत्र का निर्धारण करने, आगरा से सेक्टर 37 वाया परीचौक यमुना एक्सप्रेस वे पर बीएस-6/सीएनजी तथा 2016 मॉडल की डीजल चालित बसों को ही नवीन परमिट निर्गत किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को प्रस्तावित किया गया। 

बैठक में कारखानों, फैक्ट्रियों में संचालित होने वाले वाहनों हेतु क्षेत्र निर्धारण कर परमिट जारी किए जाने की अनुमति दी गई।  बैठक में अराष्ट्रीयकृत निजी बस मार्गों पर सवारी गाड़ी परमिटों की स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्रों पर भी विचार किया गया व संबंधित को उचित दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, उप परिवहन आयुक्त मयंक ज्योति, संभागीय परिवहन अधिकारी  अरुण कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

बावरिया गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

Next Post

शू फैक्ट्री के मैनेजर पालीवाल पार्क की रेलिंग पर फंदे पर लटके मिले

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
शू फैक्ट्री के मैनेजर पालीवाल पार्क की रेलिंग पर फंदे पर लटके मिले

शू फैक्ट्री के मैनेजर पालीवाल पार्क की रेलिंग पर फंदे पर लटके मिले

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चिकित्सक के गेट पर बाइक सवारों ने किया फायर

चिकित्सक के गेट पर बाइक सवारों ने किया फायर

February 14, 2022
रावतपाड़ा में फर्म के कार्यालय में व्यापारी की कनपटी पर तमंचा तानकर 40 लाख की लूट

रावतपाड़ा में फर्म के कार्यालय में व्यापारी की कनपटी पर तमंचा तानकर 40 लाख की लूट

July 22, 2022
आगरा मेट्रो रेल का शुभारंभ, आमजन के लिये गुरुवार से उपलब्ध

आगरा मेट्रो रेल का शुभारंभ, आमजन के लिये गुरुवार से उपलब्ध

March 6, 2024
एआर सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

एआर सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

July 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.