• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पत्नी दरोगा से दोबारा थर्ड डिग्री ना दिला दे इसलिए कर ली आत्महत्या

पत्नी दरोगा से दोबारा थर्ड डिग्री ना दिला दे इसलिए कर ली आत्महत्या

January 27, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। पत्नी की शिकायत पर दरोगा ने एक युवक को थर्ड डिग्री दी थी। आरोप है पैसे लेकर थर्ड डिग्री भी दी। दोबारा पत्नी से घर में मीट बनाने को लेकर झगड़ा हुआ। पत्नी गुस्से में आ गई। पति को धमका दिया। कहा कि अभी तेरे बाप को बुलाती हूं। पत्नी ने दरोगा को बुलाने की धमकी दी थी। पति घबरा गया। पुलिस आती इससे पहले पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के विरोध में परिजनों ने फतेहपुरसीकरी हाईवे स्थित पथौली पर शव रखकर प्रदर्शन किया। शनिवार को पुलिस सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

पथौली निवासी 30 वर्षीय सोनू जूता कारीगर था। पत्नी पूजा से उसका विवाद हुआ था। चाचा राजू ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले भी सोनू का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी। पथौली चौकी इंचार्ज जागेश्वर सिंह ने सोनू को पकड़ा था। बेरहमी से पीटा था। शांतिभंग में चालान किया था। धमकी दी थी कि दोबारा शिकायत आई तो जेल भेज दूंगा। चाचा का आरोप है कि दरोगा ने सुविधा शुल्क लेने के बाद भतीजे का शांतिभंग में चालान कराया था। पहले जेल भेजने की धमकी दे रहा था। इस घटना के बाद सोनू की पत्नी पूजा के हौसले बुलंद हो गए थे। बात-बात पर वह दरोगा को बुलाने की धमकी देती थी।
सोनू की मां राजकुमारी ने बताया कि घर में बेटे ने मीट बनाने को कहा था। इसी बात पर बहू से विवाद हुआ था। बहू ने बेटे को सबक सिखाने की धमकी दी। पुलिस को बुलाकर लाने के लिए घर से बाहर निकल आई। सोनू ने कूलर के ऊपर चढ़कर पंखे से लटककर फांसी लगा ली।डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी और शाहगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। इंस्पेक्टर शाहगंज आलोक कुमार ने बताया कि मुकदमे में नामजद पत्नी पूजा को पकड़ लिया गया है।

Previous Post

हाईवे स्थित वूमेंस प्लाजा में लगी आग, लाखों का नुकसान

Next Post

पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले, चार भेजे गए लाइन में

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले, चार भेजे गए लाइन में

पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले, चार भेजे गए लाइन में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पेट के बल लेटकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पेट के बल लेटकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

January 10, 2025
चरित्र पर शक के चलते पति ने नर्स पत्नी की हत्या कर दी

चरित्र पर शक के चलते पति ने नर्स पत्नी की हत्या कर दी

April 13, 2024
होली पर रेलवे के द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा

होली पर रेलवे के द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा

February 19, 2026
सिकंदरा में आरएल ऑटो शोरूम का उद्घाटन, मिलेंगीं बिजली से चार्ज होने वाली स्कूटी

सिकंदरा में आरएल ऑटो शोरूम का उद्घाटन, मिलेंगीं बिजली से चार्ज होने वाली स्कूटी

April 16, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.