• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चार हजार रुपये में वर्दी खरीदकर इंस्पेक्टर बना शातिर, पुलिस ने दबोचा

चार हजार रुपये में वर्दी खरीदकर इंस्पेक्टर बना शातिर, पुलिस ने दबोचा

अबू उलाह दरगाह कट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहा था, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

February 1, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। न्यू आगरा थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग करते हुए एक फर्जी इंस्पेक्टर को पकड़ा है। तीन स्टार देखकर पहले तो दरोगा ने भी उसे जय हिंद की। बाद में पोल खुली तो उसे थाने में ले जाकर बंद कर दिया।

पुलिस को सूचना मिली कि अबू उलाह दरगाह कट के पास एक इंस्पेक्टर वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज न्यू आगरा डिवीजन मांगेराम मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर को देखकर उन्होंने जय हिंद किया। बाद में उन्हें उस पर शक हुआ। इसके बाद उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर वर्दी पहने था। कंधे पर स्टार लगे थे। जूते भी पुलिस वाले थे। बेल्ट लगा रखी थी। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम देवेंद्र उर्फ राजू बताया। आरोपित राजपुर चुंगी, राजेश्वर मंदिर के पास का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित से पूछा कि उसके पास वर्दी कहां से आई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि चार हजार रुपये में इंस्पेक्टर बना है। जूते सहित पूरी वर्दी चार हजार रुपये में बिजलीघर के पास से खरीदी थी। उसे लगा कि मोबाइल से फोटो खींचकर ऑटो चालकों को डराएगा। चालान के डर से वे कुछ न कुछ देंगे। उसका खर्चा निकल आएगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रंगदारी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित के खिलाफ हरीपर्वत थाने में पहले से चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा पांच तक पढ़ा हुआ है। कोरोना काल में उसने वर्दी खरीदी थी। उस समय वर्दी पहनकर निकलता था। कोई उसे रोकता नहीं था। उसने वर्दी की ताकत देखी। ऑटो में बैठ जाए तो चालक किराया नहीं मांगता है। वर्दी पहनकर किसी दुकान में घुस जाए तो सामान में डिस्काउंट मिल जाता है। इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। करबला कट के पास से गाड़ियां सवारियां लेती हैं। वहां कोई स्टापेज नहीं है। वहां चेकिंग करने आया था।

Previous Post

जुआ-सट्टे में मिलीभगत पर खेरागढ़ सर्किल के 6 कांस्टेबल लाइन हाजिर

Next Post

25 हजार के इनामी बिल्डर और उनके बेटे ने कोर्ट में समर्पण के लिए दिया प्रार्थना पत्र

Related Posts

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

May 23, 2026

आगरा। वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाना और पोस्ट डालना आठ पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। इन सभी...

सुनवाई नहीं होने को लेकर डीसीपी कार्यालय के बाहर दो महिलाओं ने किया हंगामा

सुनवाई नहीं होने को लेकर डीसीपी कार्यालय के बाहर दो महिलाओं ने किया हंगामा

May 22, 2026

आगरा। शुक्रवार को डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर शिकायतों से परेशान दो महिलाओं ने हंगामा किया। दोनों महिलाओं का आरोप...

Next Post
25 हजार के इनामी बिल्डर और उनके बेटे ने कोर्ट में समर्पण के लिए दिया प्रार्थना पत्र

25 हजार के इनामी बिल्डर और उनके बेटे ने कोर्ट में समर्पण के लिए दिया प्रार्थना पत्र

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बीती रात तीन थाना क्षेत्र में हुई चोरों से पुलिस की मुठभेड़, तीनों के पैर में लगी गोली

बीती रात तीन थाना क्षेत्र में हुई चोरों से पुलिस की मुठभेड़, तीनों के पैर में लगी गोली

August 27, 2025
ट्रांस यमुना में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर

ट्रांस यमुना में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर

May 26, 2024
बमरौली कटारा में दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग

बमरौली कटारा में दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग

March 31, 2023
सिकंदरा में रिवाल्वर दिखाकर महिला को जबरन गाड़ी में बैठने की कहने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिकंदरा में रिवाल्वर दिखाकर महिला को जबरन गाड़ी में बैठने की कहने वाला आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था
  • डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.