• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिपाही भर्ती परीक्षा: सात थाना क्षेत्रों में 12 लोगों को पकड़ा गया

सिपाही भर्ती परीक्षा: सात थाना क्षेत्रों में 12 लोगों को पकड़ा गया

दोनों पालियों में 91872 में से 87572 ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा, फोटो मिलान और बायोमैट्रिक में फंस गए सॉल्वर

February 17, 2024
in Agra, News, Police

आगरा। शनिवार को सिपाही पद के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा में सात थाना क्षेत्रों में 12 लोगों को पकड़ा गया, जिसमें आठ सॉल्वर हैं। अन्य चार फोटो मिलान न होने पर हिरासत में लिए गए। पहली पाली और दूसरी  पाली में छह-छह लोगों को पकड़ा गया।

परीक्षा में सॉल्वरों और जालसजों को पकड़ने के लिए हाईटेक इंतजाम किए गए थे। दो घंटे पहले प्रवेश का मकसद ही यही था कि एक-एक अभ्यर्थी की अच्छे से जांच की जाए। कुछ की पोल फोटो मिलान में खुली तो कुछ बायोमेट्रिक में फंस गए। पहली पाली में 45936 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। 1884 परीक्षा देने नहीं आए। सबसे ज्यादा चार सॉल्वर शाहगंज थाना क्षेत्र में पकड़े गए। सिपाही भी इसी थाना क्षेत्र में गिरफ्तार हुआ। कमला नगर में दो, जगदीशपुरा में दो, ट्रांसयमुना, सिकंदरा, सदर और एत्मादपुर में एक-एक संदिग्ध को पकड़ा गया। जगनेर मार्ग स्थित ज्ञान सिंह इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को बाहर नहीं निकलने दिया। सभी को रोक लिया गया। बायोमेट्रिक में दिक्कत आ रही थी। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक नहीं हो पाए थे। अभ्यर्थियों में कोई सॉल्वर तो नहीं यह पता करने के लिए बायोमेट्रिक जरूरी था। अभ्यर्थियों को रोककर पहले बायोमेट्रिक कराया गया। बाहर अभ्यर्थियों के परिजन खड़े थे। अंदर से बाहर नहीं आने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को समझाया। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर यह हल्ला मच गया कि कोई सॉल्वर पकड़ा गया है। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीसीपी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि बायोमेट्रिक सिंक नहीं हो पाए थे। इस कारण अभ्यर्थियों को रोका गया था। कोई हंगामा नहीं हुआ था।

छलेसर स्थित वनस्थली कॉलेज में रवि कुमार ने रामबरन के स्थान पर परीक्षा दी थी। वह पकड़ में नहीं आया। परीक्षा देकर चला गया। दूसरी पाली में रवि कुमार खुद अपने लिए परीक्षा देने आया था। इस बार उसका सेंटर ट्रांसयमुना स्थित रामलखन इंटर कॉलेज में पड़ा था। मुख्यालय ने हाईटेक सुरक्षा इंतजाम के चलते आरोपित को पहचाना। मुख्यालय से यह सूचना पुलिस को दी गई। ट्रांसयमुना पुलिस ने रवि कुमार को पकड़ा। उसके खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। परीक्षा में बिहार से आए दो सॉल्वर भी पकड़े गए। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्हें परीक्षा में बैठने के एवज में बीस-बीस हजार रुपये एडवांस मिले थे। परीक्षा पास होने के बाद तीस-तीस हजार रुपये और मिलते। उन्होंने पूछताछ में उसका नाम भी बताया जिसने उन्हें परीक्षा देने के लिए भेजा था। वे 

इनकी हुई गिरफ्तारी

1- ज्ञान सिंह इंटर कॉलेज, जगनेर मार्ग शाहगंज में बिहार निवासी विकास कुमार को पकड़ा गया। वह शिव कुमार के बदले परीक्षा देने आया था।

2–मायारानी गर्ल्स इंटर कॉलेज, शाहगंज में बिहार निवासी मोनू मंडल को पकड़ा गया। वह टीचर्स कालोनी, बाह निवासी जतिन यादव के बदले परीक्षा देने आया था।

3-संजय गांधी इंटर कॉलेज, दौरेठा शाहगंज में आकाश को पकड़ा गया। वह पुलिस में सिपाही है। फतेहपुर में तैनात है। अजय कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था।

4-ज्ञान सिंह इंटर कॉलेज, शाहगंज में फतेहपुरसीकरी निवासी राम को पकड़ा गया। बायोमेट्रिक और फोटो का मिलान नहीं हुआ था। देर रात तक राम ने यह नहीं बताया था कि उसका असली नाम क्या है।
5-टीसी चंद्रा इंटर कॉलेज कमला नगर में सुरेश (मुकुटपुरा, जैतपुर) को पकड़ा गया। वह रघुनाथ पुरा पिनाहट निवासी जितेंद्र के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
6-ईएसएस कॉवेंट स्कूल कमला नगर में दीपक शर्मा (बहादुरगढ़, हापुड़) को पकड़ा गया। वह देवेश कुमार (नगला सावला, मनकेड़ा आगरा) के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
7-शिवराज प्रकाश इंटर कॉलेज, शास्त्रीपुरम में सिरसागंज निवासी मनीष यादव को पकड़ा गया। वह सत्यम यादव की जगह परीक्षा देने आया था।
8-रामलखन इंटर कॉलेज ट्रांसयमुना में फिरोजाबाद निवासी रवि कुमार को पकड़ा गया। वह खुद की परीक्षा दे रहा था। पहली पाली में उसने छलेसर स्थित वनस्थली कॉलेज में रामबरन के स्थान पर परीक्षा दी थी।

9-एनसी वैदिक इंटर कॉलेज, सदर में खैर अलीगढ़ के सनी चौधरी को पकड़ा गया। पंकज कुमार की जगह परीक्षा देने आया था।

10- मदर रोज पब्लिक गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिचपुरी रोड, जगदीशपुरा से धीरज कुमार को पकड़ा गया। प्रवेश पत्र के फोटो से उसका चेहरा मैच नहीं कर रहा था। धीरज का कहना था कि फोटो पुरानी लगा दी थी।

11- महादेवी गर्ल्स कॉलेज नगला अजीता, जगदीशपुरा में मोनू कुमार को पकड़ा गया। उसका भी फोटो मैच नहीं  हुआ। 

12- वनस्थली कॉलेज से एत्मादपुर पुलिस ने शिव त्यागी को हिरासत में लिया। जांच के लिए उससे प्रमाणपत्र मंगवाए गए।

Previous Post

ताज महोत्सव का हुआ आगाज, हो रहे रंगारंग कार्यक्रम

Next Post

पुलिस भर्ती परीक्षा: 10 थाना क्षेत्रों में 11 सॉल्वर सहित 15 पकड़े

Related Posts

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर...

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

October 19, 2026

आगरा। शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार सूर्या एंक्लेव में सड़क और नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता...

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

October 18, 2026

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे...

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

October 17, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या...

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

Next Post
पुलिस भर्ती परीक्षा: 10 थाना क्षेत्रों में 11 सॉल्वर सहित 15 पकड़े

पुलिस भर्ती परीक्षा: 10 थाना क्षेत्रों में 11 सॉल्वर सहित 15 पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कश्मीर फाइल्स में कांग्रेस ने जोड़ा 1990 का पन्ना, वीपी सिंह की सरकार को बताया जिम्मेदार

कश्मीर फाइल्स में कांग्रेस ने जोड़ा 1990 का पन्ना, वीपी सिंह की सरकार को बताया जिम्मेदार

March 14, 2022

पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित 146 लोगों के खिलाफ मुकदमा

December 8, 2021
हेड कांस्टेबल ने शराब पीकर थानाध्यक्ष से की अभद्रता, निलंबित

हेड कांस्टेबल ने शराब पीकर थानाध्यक्ष से की अभद्रता, निलंबित

October 27, 2022
अछनेरा में सादा वर्दी में दबिश देने गए पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों ने की धक्का मुक्की

अछनेरा में सादा वर्दी में दबिश देने गए पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों ने की धक्का मुक्की

July 4, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी
  • एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की
  • रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज
  • भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.