आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में देर रात पार्किंग में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। इसमें दो बस, एक टेंपो ट्रैवलर चपेट में आए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
ताज नगरी फेस टू में देर रात 3:00 बजे एक होटल की पार्किंग में कई टूरिस्ट बस सहित वाहन खड़े हुए थे। होटल कर्मचारी ने देखा कि एक बस में आग लगी हुई थी। उसने शोर मचा दिया साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। इधर आग अपना विकराल रूप लेते जा रही थी। आग ने पास में ही खड़ी बस टेंपो ट्रैवलर को भी चपेट में ले लिया। तीन से चार वाहनों में आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। गनीमत रही जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में कोई नहीं था।











