• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ई-कॉमर्स साइट पर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो विदेशी पकड़े

ई-कॉमर्स साइट पर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो विदेशी पकड़े

दोनों ने ठगी के पैसों से एक महंगी कार भी खरीद ली थी

April 4, 2024
in Agra, Crime, News, Tech

आगरा। हरीपर्वत पुलिस ने ई-कॉमर्स साइट पर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो विदेशी ठगों को गिरफ्तार किया है।

एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि फतेहाबाद निवासी राजीव पालीवाल ने फरवरी में हरीपर्वत में आठ लाख रुपये की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। दिसंबर में उन्होंने जूट बैग खरीदने के लिए गूगल पर सर्च किया था। सर्च में नगालैंड की भीमराज इंडस्ट्रीज के नाम से वेबसाइट मिली। वेबसाइट पर जीएसटी नंबर, ईमेल आईडी आदि पूरी जानकारी थी। इसलिए शक नहीं हुआ। बिजनेस के लिए नीलजन धखर नाम के व्यक्ति से व्हाट्स एप पर चैटिंग शुरू हुई। डील होने पर ईमेल आईडी पर 3.80 लाख जूट बैग का ऑर्डर दिया। इनकी कीमत 4.52 लाख रुपये थे। यह पैसे राजीव ने उनके बताए एकाउंट में ट्रांसफर किए। सामान भेजने की एवज में लाजिस्टिक व अन्य सुविधाओं के नाम पर 2.26 लाख रुपये भी एकाउंट में भेजे गए। शिपमेंट की एनवायरमेंटल एनओसी के लिए 96,900 रुपये भी एकाउंट में ट्रांसफर कराए गए, लेकिन इसके बाद भी सामान नहीं आया।
राजीव ने सामान नहीं आने पर दिए गए ट्रक नंबर को ट्रैक किया तो वो दीमापुर नगालैंड का था। ट्रक के मालिक से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके ट्रक की कोई बुकिंग नहीं है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ठग नाइजीरिया के हैं। दोनों ठगों अकुंबे बोमा और माइकल बूनवी ने बताया कि वे फर्जी वेबसाइट बनाकर फर्जी वेयरहाउस दिखाते थे। एक नहीं कई फर्जी वेबसाइट बना चुके हैं। यह लोग गूगल पर ही बड़ी कंपनियों के नाम ढूंढ कर उनके नाम पर फर्जी वेबसाइट बना लेते थे। इन वेबसाइट पर व्यापारी व रिटेलर एग्रीकल्चर, सॉफ्टड्रिंक, कोरोगेटेड बॉक्स, इलेक्ट्रोनिक एप्लायंस आदि की डिलीवरी के लिए संपर्क करते थे। व्यापारियों से बैंक एकाउंट में रुपये मंगा लेते थे। इनके साथी इंग्लिश में व्यापारियों से बात करते थे, जिससे उन्हें विश्वास हो जाए कि फर्जी वेबसाइट नहीं है। उनके मोबाइल फोन की चैटिंग में भी 60-70 व्यापारियों से चैट मिली हैं। दोनों ने ठगी के पैसों से एक महंगी कार भी खरीद ली थी। 

Previous Post

जिस कुत्ते की वजह से विवाद हुआ था, वह आरोपी के घर में बंद था

Next Post

जूता फैक्टरी में  कंप्रेसर फटने से एक कर्मचारी की मौत

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
जूता फैक्टरी में  कंप्रेसर फटने से एक कर्मचारी की मौत

जूता फैक्टरी में  कंप्रेसर फटने से एक कर्मचारी की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एडीए की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से मंडलायुक्त नजर आईं असंतुष्ट

एडीए की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से मंडलायुक्त नजर आईं असंतुष्ट

June 11, 2024
नकली सोना गिरवी रख 11.75 लाख की ठगी, पुलिस ने पकड़ा ठग

नकली सोना गिरवी रख 11.75 लाख की ठगी, पुलिस ने पकड़ा ठग

February 11, 2026
पढ़ते जाना, बढ़ते जाना, हमको तुम पर नाज..

पढ़ते जाना, बढ़ते जाना, हमको तुम पर नाज..

May 29, 2023
पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

March 15, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.