• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जिस कुत्ते की वजह से विवाद हुआ था, वह आरोपी के घर में बंद था

जिस कुत्ते की वजह से विवाद हुआ था, वह आरोपी के घर में बंद था

बुधवार को कैस्पर्स होम संस्था के सदस्य और पशु चिकित्सक पहुंचे

April 3, 2024
in Agra, Crime, Environment, News, Uncategorized

आगरा। सोमवार को न्यू आगरा में कुत्ते के विवाद में एक युवक की हत्या हुई थी। पड़ोसी आरोपी परिवार के पांच लोग जेल भेजे गए थे। दो अभी फरार हैं। जिस कुत्ते की वजह से विवाद हुआ था, वह आरोपी के घर में बंद था। उसे दो दिन से खाना पीना भी ठीक से नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को कैस्पर्स होम संस्था के सदस्य और पशु चिकित्सक डा. संजीव नेहरू पहुंचे। उन्होंने कुत्ते को पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया। कैस्पर्स होम में आश्रय दिलाया है।

नगला हवेली निवासी राकेश के घर में कुत्ता था, जिसे परिवार के लोग गोलू बोलते थे। राकेश के परिवार पर मोहल्ले के ही रहने वाले जैकी की हत्या का आरोप लगा है। जैकी रास्ते से जा रहा था। कुत्ते के पीछे दौड़ऩे पर विवाद हो गया था। जैकी की पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद राकेश के घर पर ताला लगा हुआ है। 
कुत्ता गोलू घर में ही था। उसे मालिक के नहीं होने की वजह से खाना पीना भी नहीं मिल पा रहा था। पशु चिकित्सक डा. संजीव नेहरू नगला हवेली पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर कुत्ते को बुलाया। 
डाक्टर संजीव नेहरू ने बताया कि वह काफी देर तक कुत्ते को बुलाते रहे। वह छत पर था। बाद में भूतल पर आया। इसके बाद दरवाजे की जगह से बाहर आकर दौड़ऩे लगा। उन्हें लग रहा था वह काट खाएगा। इसलिए उसे पुचकारते रहे। उसने किसी को नहीं काटा। बाद में उसे थाना न्यू आगरा लाए। पुलिस को लिखकर दिया कि मालिक के आने तक वह कुत्ते को अपने पास रखेंगे। कुत्ते को वह ले जा सकते हैं। उसके बीमारी और एंटी रेबीज के टीके भी लगवा दिए गए हैं। कुत्ते की जांच की गई। वह सामान्य व्यवहार नहीं कर रहा था। इससे उसके सदमे में होने की आशंका है। इस पर उसका उपचार किया जा रहा है। 

Previous Post

नगला धनी में शूटरों ने मारी थी भाजपा नेता को गोली

Next Post

ई-कॉमर्स साइट पर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो विदेशी पकड़े

Related Posts

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post
ई-कॉमर्स साइट पर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो विदेशी पकड़े

ई-कॉमर्स साइट पर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो विदेशी पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एसएसपी के सख्ती के बावजूद ताजगंज में खुलकर लगाया जा रहा सट्टा, वीडियो वायरल

एसएसपी के सख्ती के बावजूद ताजगंज में खुलकर लगाया जा रहा सट्टा, वीडियो वायरल

August 17, 2022
एत्माउद्दौला थाने में शराबियों की टोली को खुले में शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई

एत्माउद्दौला थाने में शराबियों की टोली को खुले में शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई

June 14, 2025

दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

January 23, 2022
एत्मादपुर में देसी शराब के ठेके पर महिलाओं ने किया हंगामा

एत्मादपुर में देसी शराब के ठेके पर महिलाओं ने किया हंगामा

April 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.