• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बच्चों को पढ़ाने में नृत्य की कला का भी प्रयोग करेंगे तो बच्चे भी विषय को बेहतर समझेंगे

बच्चों को पढ़ाने में नृत्य की कला का भी प्रयोग करेंगे तो बच्चे भी विषय को बेहतर समझेंगे

डीईआई में बुलाए गए नृत्य के विशेषज्ञ, उन्होंने समझाया सिर्फ लेक्चर मेथड से ही बच्चों को नहीं पढ़ाना है

April 8, 2024
in Agra, Art, Cultural, Education

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के स्कूल आफ एजुकेशन  में पंडित मदन मोहन मालवीय मिशन के अंतर्गत सोमवार को B.Ed कर रहे छात्र-छात्राओं को, जो भावी शिक्षक भी हैं, नृत्य कला के माध्यम से यह समझाया गया कि इस कला का बच्चों को पढ़ाने के लिए किस प्रकार प्रयोग करना है। बच्चों को नृत्य की कला से पढ़ाना सिखाने के लिए भरतनाट्यम और उड़ीसा नृत्य के विशेषज्ञ को बुलाया गया। बता दें कि नई शिक्षा नीति के तहत छात्र-छात्राओं को यह भी सीखना है कि प्रदर्शन कला का प्रयोग कैसे करें। सिर्फ लेक्चर मेथड से ही बच्चों को नहीं पढ़ाना है। उन्हें नृत्य संगीत एवं अन्य कलाओं के माध्यम से भी इस प्रकार समझाना है कि बच्चे उस विषय को बेहतर तरीके से समझ जाएं। डीईआई में शिक्षा में प्रभावी संचार के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। भरतनाट्यम नृत्यांगना आरती हरिप्रसाद और उड़ीसा नृत्य के विशेषज्ञ प्रताप बहेरा ने गैर मौखिक संचार की अपनी समझ को समझाया। छात्र, शिक्षकों ने रणनीतियों से पाठ योजनाओं में नृत्य गतिविधियों को शामिल करना सीखा।  विशेषज्ञों ने सिखाया की कैसे डांस में अनुशासन होता है। कैसे हाव भाव  होते हैं। शिक्षक को क्लास में कैसे यह काम आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ चीज बिना बोले इशारे से बतानी होती हैं। उन्होंने कहा अगर हम नृत्य और संगीत कला का प्रयोग करते हुए बच्चों को विषय को समझाते हैं तो बच्चा उस विषय को भूलता नहीं है। केवल बच्चों को बता देने और बोल देने से काम नहीं चलता है। कार्यशाला के दौरान प्रोफेसर नंदिता सत्संगी, प्रोफेसर एनपीएस चंदेल, प्रोफेसर सविता श्रीवास्तव, डॉ. अंजना वर्मा, प्रोफेसर मुकेश गौतम, प्रोफेसर लाजवंती, डॉ. नेहा जैन, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉक्टर पल्लवी दुबे, डॉ. कल्पना गुप्ता,  रिंकी सत्संगी, संयोजनकर्ता डॉ. मनु शर्मा व स्कूल ऑफ़ एजूकेशन की कोऑर्डिनेटर डॉ. सोना दीक्षित आदि शामिल रहीं। कार्यशाला में 164 प्रतिभागी शामिल रहे।

कार्यशाला में नृत्य प्रस्तुति की झलकियां

नृत्य करतीं भरतनाट्यम नृत्यांगना आरती हरिप्रसाद व अन्य।
कार्यशाला में शिक्षकों के साथ मौजूद नृत्यांगना।
Previous Post

खेड़ा राठौर में हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में फसल जलकर हुई राख

Next Post

इन्वर्टर की बैटरी में ब्लास्ट होने से लगी आग, पत्नी की मौत पति घायल

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
इन्वर्टर की बैटरी में ब्लास्ट होने से लगी आग, पत्नी की मौत पति घायल

इन्वर्टर की बैटरी में ब्लास्ट होने से लगी आग, पत्नी की मौत पति घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गैस संकट के विरोध में समाजवादी पार्टी ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

गैस संकट के विरोध में समाजवादी पार्टी ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

March 18, 2026
जेल से जमानत पर आए छेड़खानी के आरोपी ने शाहगंज में महिला लेखपाल पर तेजाब उड़ेला

जेल से जमानत पर आए छेड़खानी के आरोपी ने शाहगंज में महिला लेखपाल पर तेजाब उड़ेला

September 3, 2022
ताज महोत्सव का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

ताज महोत्सव का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

March 20, 2022
रंगारंग कार्यक्रम के साथ ताज महोत्सव का हुआ शुभारंभ

रंगारंग कार्यक्रम के साथ ताज महोत्सव का हुआ शुभारंभ

February 18, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.