• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मनमानी के विरोध में सेंट कॉनरेड स्कूल के बाहर प्रदर्शन

मनमानी के विरोध में सेंट कॉनरेड स्कूल के बाहर प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी बीएसए की कार के आगे बैठ गए

April 10, 2024
in Agra, News

आगरा। स्कूलों की मनमानी के विरोध में अभिभावकों ने बुधवार को सेंट कॉनरेड स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बीएसए की कार के आगे बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि स्कूल की मनमानी पर शिक्षा विभाग चुप्पी साधे हुए है। स्कूलों ने मनमाने तरीके से फीस बढ़ा दी है।

सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज द्वारा फीस वृद्धि, किताबों की कीमतें बढ़ाने के विरोध में सैंकड़ों अभिभावक सड़क पर आ गए। स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को समझाया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन से बात की, लेकिन अभिभावकों की मांग को मानने का स्कूल ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। इसके बाद जब बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूल से जाने लगे तो अभिभावक उनकी गाड़ी के आगे बैठ गए। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल की ओर से 25 प्रतिशत फीस वृद्धि की गई है। किताबें की कीमतें दोगुनी कर दी गई हैं। स्कूल विभिन्न मदों में मनमानी फीस ले रहा है। इसकी शिकायत लगातार प्रशासन और विभाग से की जा रही है। इसके बाद भी स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी का परिणाम है कि स्कूल लगातार अभिभावकों को संदेश भेज कर बढ़ी हुई फीस जमा करने के लिए दबाव डाल रहा है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ के अनुसार स्कूल को फीस के संबंध में मैसेज न भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के पांच विद्यालयों को नोटिस भी दिए गए हैं। इन सभी विद्यालयों को 12 अप्रैल को सुनवाई के लिए बुलाया गया है।

Previous Post

6 वर्षीय बालिका के साथ बालक के अलावा शादीशुदा युवक ने भी किया था दुष्कर्म

Next Post

जिसको पार्टी ने सबकुछ दिया उसका बच्चा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है: अरुण सिंह

Related Posts

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा...

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

August 28, 2026

आगरा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज आगरा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

Next Post
जिसको पार्टी ने सबकुछ दिया उसका बच्चा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है: अरुण सिंह

जिसको पार्टी ने सबकुछ दिया उसका बच्चा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है: अरुण सिंह

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बीएएमएस छात्रों का स्कीम के लिए हंगामा, विश्वविद्यालय 5 साल में करा पाया है केवल दो बार परीक्षाएं

बीएएमएस छात्रों का स्कीम के लिए हंगामा, विश्वविद्यालय 5 साल में करा पाया है केवल दो बार परीक्षाएं

March 8, 2022
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस

December 5, 2023
यातायात निरीक्षक और पुलिसकर्मी बनकर जेवरात पहनी हुई महिलाओं को निशाना बनाता था ईरानी गैंग

यातायात निरीक्षक और पुलिसकर्मी बनकर जेवरात पहनी हुई महिलाओं को निशाना बनाता था ईरानी गैंग

February 3, 2022
गृहकर जमा न करने पर गेस्ट हाउस सीज, 4.36 लाख रुपया वसूला

गृहकर जमा न करने पर गेस्ट हाउस सीज, 4.36 लाख रुपया वसूला

December 28, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें
  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.