• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जिसको पार्टी ने सबकुछ दिया उसका बच्चा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है: अरुण सिंह

जिसको पार्टी ने सबकुछ दिया उसका बच्चा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है: अरुण सिंह

April 10, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। देश की जनता जागरूक हो चुकी है। विकास और राष्ट्रवाद की भावना को सर्वोपरि मानती है। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए विपक्ष से लेकर वर्तमान सत्ता काल में समाज के अंतिम छोर तक बसे व्यक्ति के हित में कार्य किया है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है। इसी संकल्प के साथ हम केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अग्रसर हो रहे हैं।

बता दें कि बुधवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत किरावली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके उपरांत कस्बा स्थित निजी विद्यालय में बूथ सम्मेलन में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए संबोधन किया। अरूण सिंह ने कहा कि कोई भी चुनाव बिना कार्यकर्ताओं के नहीं जीता जाता। कार्यकर्ता ही अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए जीत की राह तैयार करता है। भारतीय जनता पार्टी का कोई भी पदाधिकारी हो या कार्यकर्ता, पूर्ण मनोयोग से प्रत्येक बूथ पर अपनी जिम्मेदारी निभाता है। अपने कार्यकर्ताओं के इसी अथक परिश्रम की बदौलत पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि विपक्षी दलों के दुष्प्रचार पर ध्यान नहीं देकर, सकारात्मकता के साथ अपनी पार्टी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। इसके बाद परिणाम अपने पक्ष में ही होगा। उन्होंने कहा इसी क्षेत्र में जिसको पार्टी ने सब कुछ दे दिया उसका बच्चा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। पार्टी में मन मुटाव होते रहते है। जब आपका भाई केंद्र का नेतृत्व कर रहा है तो आप को खुश होना चाहिए। निर्दलीय खड़े होकर कुछ नहीं मिलता।

Previous Post

मनमानी के विरोध में सेंट कॉनरेड स्कूल के बाहर प्रदर्शन

Next Post

आकाश आनंद ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बोला हमला

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
आकाश आनंद ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बोला हमला

आकाश आनंद ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बोला हमला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चिकित्सक ने दूसरे चिकित्सक की सलाह के बिना मरीज की गले की गांठ से की छेड़छाड़, मुकदमा

चिकित्सक ने दूसरे चिकित्सक की सलाह के बिना मरीज की गले की गांठ से की छेड़छाड़, मुकदमा

November 30, 2025
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी जाटों तक सीमित नहीं है: जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी जाटों तक सीमित नहीं है: जयंत चौधरी

May 27, 2023
होटल कर्मचारी के घर में बक्से में 40 लाख रखे होने की सूचना पर डाली थी डकैती, निकले चार हजार

होटल कर्मचारी के घर में बक्से में 40 लाख रखे होने की सूचना पर डाली थी डकैती, निकले चार हजार

April 19, 2023
कोहरे की वजह से कई ट्रेन हुईं घंटों लेट, यात्री हुए परेशान

कोहरे की वजह से कई ट्रेन हुईं घंटों लेट, यात्री हुए परेशान

January 6, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.